फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   bijalee karmee ko dauda daudaakar peeta

बिजली कर्मी को दौड़ा दौड़ाकर पीटा

Tue, 24 May 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला रुड़की Updated Tue, 24 May 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
रुड़की। भंगेड़ी गांव में रविवार देर रात लाइन ठीक करने पहुंचे ऊर्जा निगम के लाइनमैन को ग्रामीणों ने दौड़ा दौड़ाकर पीट दिया। सूचना पर पहुंचे एसडीओ ने घायल कर्मी को निजी अस्पताल पहुंचाया और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। आरोपियों में ग्राम प्रधान का बेटा भी शामिल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना से ऊर्जा निगम कर्मियों में आक्रोश छाया हुआ है।
विज्ञापन

रविवार शाम ट्रांसफार्मर का फ्यूज उड़ने से भंगेड़ी और आसपास के क्षेत्रों की बत्ती गुल हो गई थी। इससे परेशान ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम कर्मियों को सूचना दी। करीब दो घंटे बाद लाइनमैन तेजपाल कुछ कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचा। इससे पहले की वह बिजली ठीक करता, प्रधान पुत्र मोहम्मद अनफ ने अन्य साथियों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट कर दी। उनका कहना था कि शाम आठ बजे ग्रामीणों ने बिजली गुल होने की सूचना दी थी। इसके बावजूद लाइनमैन दस बजे के बाद पहुंचा। इस बीच ग्रामीणों को शब-ए-रात की इबादत करने में परेशानी झेलनी पड़ी। ग्रामीणों के गुस्से को भांपते हुए लाइनमैन तेजपाल भागने का प्रयास करने लगा। लेकिन इसी बीच गुस्साए ग्रामीणों ने उसे दबोच लिया और धुनाई कर दी। तेजपाल की सूचना पर एसडीओ राहुल चांदना अन्य कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को जैसेतैसे शांत करवाते हुए उन्होंने घायल तेजपाल को अस्पताल पहुंचाया। उसके बाद लाइनमैन की ओर से पुलिस को तहरीर दी। इस संबंध में सिविल लाइंस कोतवाली के एसएसआई गोविंद कुमार का कहना है कि लाइनमैन की तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

क्या कहते हैं प्रधान पति
मारपीट के आरोपी मोहम्मद अनफ के पिता और प्रधानपति मोहम्मद गफ्फार का कहना है कि बेटे की ओर से आठ बजे बिजली गुल होने की सूचना दी गई थी। लेकिन दस बजे के बाद ऊर्जा निगम कर्मी गांव पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों को इबादत में परेशानी झेलनी पड़ी। जिसके कारण गुस्से में ग्रामीणों ने मारपीट कर दी थी। थाने में पुलिसकर्मियों और ऊर्जा निगम अधिकारियों की उपस्थिति में समझौता हो गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
रविवार रात लाइनमैन की सूचना पर वह भंगेड़ी गांव पहुंचे थे। मौके पर लाइनमैन बुरी तरह घायल था। उसके बाद लाइनमैन की ओर से सिविल लाइंस कोतवाली में तहरीर दी गई।
राहुल चांदना, एसडीओ, ऊर्जा निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed