फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   bhojanmatas warned for strike from 10th july

भोजनमाताओं ने दी दस से हड़ताल की चेतावनी

Tue, 05 Jul 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Tue, 05 Jul 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
bhojanmatas warned for strike from 10th july
भोजनमाताएं धरना देते हुए - फोटो : amarujala

स्कूलों में बच्चों के लिए दोपहर का भोजन बनाने वाली भोजनमाताओं ने दस से मांगें पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी है। इस संबंध में मंगलवार को बड़ी संख्या में एसडीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा और धरना-प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन


धरना-प्रदर्शन के दौरान भोजनमाताओं का कहना था कि उन्हें कड़ी मेहनत के बावजूद पूरा मेहनताना नहीं दिया जा रहा है। भोजन माताओं को हर साल रखा और हटाया जाता है। यह प्रक्रिया बिल्कुल गलत है। उन्होंने कहा कि भोजनमाताओं के तैनाती स्थल वाले विद्यालयों में उनके बच्चों के पढ़ने की अनिवार्यता की गई है, जो आदेश समाप्त किया जाए।
विज्ञापन


मिड-डे मील योजना में ठेकेदारी प्रथा समाप्त की जाए। भोजनमाताओं ने कहा कि बढ़ती महंगाई के चलते उन्हें कम से दस हजार रुपये मानदेय प्रतिमाह दिया जाए। किसी भी कार्यरत भोजनमाता को राजनीति द्वेष पर न हटाया जाए। चूंकि भोजनमाताएं बच्चों के लिए भोजन तैयार करती हैं और इस काम में उनके साथ भी कभी भी कोई दुर्घटना हो सकती  है, इसलिए उनका 50 हजार रुपये का दुर्घटना बीमा किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भोजनमाताओं ने चेतावनी दी कि यदि नौ जुलाई से उनकी सभी मांगों को नहीं माना गया तो वह दस जुलाई से हड़ताल करके देहरादून में विधानसभा भवन पर अनिश्चितकालीन धरना देंगी। इस मौके पर बाला देवी, काजल रानी, सुनीता, मीनाक्षी, आमना नजराना, संतोष, पार्वती, शहनाज, ओमवती, गंगादेवी, उर्मिला, माया आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed