फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Bhog offered to girls by worshiping

कन्याओं को पूजकर लगाया भोग

Wed, 13 Oct 2021 10:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Bhog offered to girls by worshiping
लक्सर स्थित दुर्गा देवी मंदिर में दुर्गा अष्टमी पर आयोजित पूजन में भाग लेते श्रद्धालु। - फोटो : ROORKEE
नवरात्र की दुर्गा अष्टमी पर श्रद्धालुओं ने घरों और मंदिरों में कन्याओं का पूजन कर उनको जिमाया। वहीं, मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। नेहरू स्टेडियम के पास मुख्य दुर्गा मंदिर में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

सात अक्तूबर से शारदीय नवरात्र शुरू हुआ था। उसी दिन से मां के भक्तों ने दुर्गा के नौ रूपों की उपासना शुरू कर दी थी। बहुत से भक्त दुर्गा अष्टमी पर उवपास खोलकर अष्टमी मनाते हैं जबकि बहुत से लोग नवमी का पर्व मनाते हैं। इसके तहत बुधवार को दुर्गा अष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही स्नान कर पकवान बनाए गए। इसके बाद श्रद्धालुओं ने दुर्गा के नौ रूपों के रूप में नन्हीं कन्याओं का पूजन कर उनको भोग लगाया। साथ ही उनके पांव धोकर आशीर्वाद लिया। कन्याओं का पूजन कर श्रद्धालुओं ने उपवास खोला।
विज्ञापन

नगर के मंदिरों में विशेष पूजन का आयोजन किया गया था। नेहरू स्टेडियम स्थित दुर्गा मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लगनी शुरू हो गई थी। मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित सागर वत्स ने बताया कि दुर्गा अष्टमी पर श्रद्धालुओं की सुबह से ही मंदिर में लाइन लगनी शुरू हो गई थी। यहां भी कन्याओं का पूजन कर उनको भोग लगाया। बताया कि दुर्गा नवमी पर भी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
आरती कर मां को लगाया पंचमेवा का भोग
रुड़की। पश्चिम अंबर तालाब स्थित माता मनकामेश्वरी दुर्गा देवी मंदिर में मनोज कुमार जैन ने पत्नी अलका जैन के साथ आचार्य आदर्श भारद्वाज और आचार्य आयुष के जरिये महागौरी को पंचामृत से स्नान कराया। इसके बाद पूजा अर्चना कर हवन किया। माता की आरती के बाद पंचमेवा का भोग लगाया गया। पूजा में शामिल समाजसेवी नवीन कुमार जैन एडवोकेट ने शारदीय नवरात्र में नगरवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस मौके पर रक्षक जैन, अंतरिक्ष जैन, अनुज जैन, अदिति, ईशा जैन, रेखा जैन, अलका जैन, दीपा जैन, तेजस्विनी, सुधीर शर्मा, रजनी कौशिक, शिवम, यश जैन, नैना, वर्णिका, उषा मित्तल, सोनू वर्मा मौजूद थे। संवाद

--
अष्टमी पर देवी भक्तों ने खोले उपवास
खानपुर/लक्सर। शारदीय नवरात्र की अष्टमी तिथि पर बुधवार को अधिकांश देवी भक्तों ने कन्या पूजन कर गो ग्रास निकालकर उपवास खोल लिए। मान्यता है कि विधिविधान के साथ जो साधक नवरात्र के उपवास रखता है, उसे सभी भौतिक सुख-संपदा की प्राप्ति होती है। प्रह्लादपुर स्थित देवी दुर्गा मंदिर के पुजारी दिनेश व्यास और विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि बुधवार को शारदीय नवरात्र की अष्टमी तिथि पर देवी के भक्तों ने कन्या पूजन कर गाय के लिए भोजन निकालकर उपवास खोला। खानपुर, गोवर्धनपुर, लक्सर, सुल्तानपुर, भिक्कमपुर गांव के दुर्गा मंदिरों में हवन कर भोग लगाया गया। इसके बाद भक्तों ने मंदिरों में कीर्तन भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed