{"_id":"6b003040383717a55e08ff24","slug":"better-days-ahead-for-jhabrera-mandi-which-has-been-awaiting-business-activity-for-ten-years-roorkee-news-c-37-hrd1005-164374-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: दस साल से कारोबार की बाट जोह रही झबरेड़ा मंडी के जल्द बहुरेंगे दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: दस साल से कारोबार की बाट जोह रही झबरेड़ा मंडी के जल्द बहुरेंगे दिन
Fri, 20 Nov 2026 05:04 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Updated Fri, 20 Nov 2026 05:04 PM IST
विज्ञापन
दस साल से कारोबार की बाट जोह रही झबरेड़ा मंडी के जल्द बहुरेंगे दिन
मंगलौर। करीब दस साल से कारोबार शुरू होने की बाट जोह रही झबरेड़ा खाद्यान्न मंडी के जल्द गुलजार होने की उम्मीद जगी है। लंबे समय से बंद पड़ी मंडी को आबाद करने के लिए विभाग ने एक बार फिर तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत मंडी परिसर में बनी करीब 25 दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया बीते 12 नवंबर को दोबारा शुरू की गई है। जानकारी के अनुसार झबरेड़ा में खाद्यान्न मंडी का निर्माण वर्ष 2016 में पूरा हुआ था। इसका उद्देश्य क्षेत्र के किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए स्थानीय स्तर पर बेहतर बाजार उपलब्ध कराना और व्यापारियों को कारोबार के लिए सुविधाजनक स्थान देना था। मंडी तैयार होने के बाद विभाग ने दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया शुरू की थी लेकिन उस समय व्यापारियों ने खास रुचि नहीं दिखाई। इसके चलते मंडी में कारोबार शुरू नहीं हो सका और लाखों रुपये की लागत से बना परिसर वीरान पड़ा रहा। अब विभाग ने मंडी को संचालित करने के लिए फिर से प्रयास शुरू किए हैं। इसके तहत करीब 25 दुकानों का आवंटन किया जाना प्रस्तावित है। विभाग को उम्मीद है कि इस बार व्यापारी दुकानों के आवंटन में दिलचस्पी दिखाएंगे और मंडी में व्यापारिक गतिविधियां शुरू हो सकेंगी। बता दें कि मंडी के संचालित होने से क्षेत्र के किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए दूरदराज की मंडियों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इससे उनका समय और परिवहन खर्च बचेगा। वहीं व्यापारियों को भी कारोबार के लिए व्यवस्थित स्थान मिलेगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
झबरेड़ा खाद्यान्न मंडी के संचालन को लेकर विभाग गंभीर है और इसके तहत करीब 25 दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आवंटन की प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से पूरी कराई जाएगी, वहीं मंडी परिसर में आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि व्यापारियों को कारोबार शुरू करने में कोई परेशानी न हो और किसानों व स्थानीय लोगों को मंडी का पूरा लाभ मिल सके। देवेन कुमार , मंडी सचिव कृषि उत्पादन मंडी समिति मंगलौर