फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Benefits of public welfare schemes are reaching the common people directly: Maurya

आमजन तक सीधे पहुंच रहा जनहित की योजनाओं का लाभ : मौर्य

Mon, 19 Oct 2026 06:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 06:57 PM IST
विज्ञापन
Benefits of public welfare schemes are reaching the common people directly: Maurya
भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नेत्रपाल मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकारें उत्तराखंड के विकास के लिए काम कर रही है। प्रदेश में जनहित की विभिन्न योजनाओं का सीधा लाभ जनता तक पहुंच रहा है। उन्होंने विधानसभा चुनाव में पार्टी की प्रचंड जीत का दावा किया।
विज्ञापन


भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री कुशलपाल सिंह सैनी की ओर से सेवा संकल्प अभियान के तहत लक्सर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदर्शनी और प्रोजेक्टर के माध्यम से केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के संबंध में आमजन को जानकारी दी गई।
विज्ञापन


वरिष्ठ नेता कुशलपाल सिंह सैनी ने कहा कि अटल आयुष्मान, पीएम आवास जैसी कई महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ करोड़ों नागरिकों को मिल रहा है। दर्जाधारी ओमप्रकाश जमदग्नि, प्रदेश प्रदाधिकारी सचिन अग्रवाल जिला उपाध्यक्ष निपेंद्र चौधरी ने कहा कि चारधाम ऑल वेदर रोड और ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन जैसी परियोजनाओं से उत्तराखंड में विकास को नई गति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन योजनाओं से आवागमन सुगम होने के साथ ही प्रदेश की विकास संभावनाएं भी बढ़ेंगी। कार्यक्रम में राहुल अग्रवाल, संजीव पुंडीर, महेंद्र सैनी, दीपक सैनी, विकास सैनी, रामगोपाल चैहान, गौरव कुमार, गौरव बिंदल, यशवीर सैनी, पृथ्वी राणा सहित भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed