फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   BDO and ARO clash during nomination

नामांकन के दौरान बीडीओ और एआरओ आपस में भिड़े

Thu, 08 Sep 2022 01:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
BDO and ARO clash during nomination
नामांकन प्रक्रिया के दौरान कक्ष में जरूरत से ज्यादा कर्मचारियों के बैठने पर बीडीओ ने एतराज जताया। इस बात को लेकर बीडीओ और एआरओ आपस में भिड़ गए। एआरओ का कहना था कि उन्होंने काम में मदद लेने के लिए प्रशासन की अनुमति से कर्मचारी बैठाए हुए थे। बाद में हंगामा बढ़ा तो पुलिस को बीच में आकर मामला शांत कराना पड़ा। हंगामे के कारण नामांकन पत्र दाखिल करने आए दावेदार परेशान हुए।
विज्ञापन

बुधवार को भगवानपुर ब्लॉक बीडीओ जयेंद्र भारद्वाज नामांकन पत्र जमा किए जाने वाले काउंटर पर पहुंचे। यहां उन्होंने काउंटर नंबर आठ पर एआरओ राजकुमार के साथ अन्य दो कर्मचारियों को बैठे देखा। उन्होंने कर्मचारियों की मौजूदगी पर एतराज जताया। कहा कि मानक से अधिक कर्मचारी कक्ष में नहीं बैठेंगे इसलिए अन्य कर्मचारी बाहर चले जाएं। आरोप है कि एक दिन पहले भी इसी काउंटर पर बीडीओ ने कर्मचारियों को अभद्र शब्द कहे थे। उस दौरान तो अन्य कर्मचारियों ने मामला शांत करा दिया था लेकिन बुधवार को दोबारा कर्मचारियों को कक्ष से उठकर बाहर जाने की बात कहने पर एआरओ भड़क गए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नामांकन पत्र जमा करने की प्रक्रिया जटिल है। एक-एक दस्तावेज देखना पड़ता है और उनकी एंट्री करनी पड़ती है। प्रशासन की अनुमति से ही दो कर्मचारियों की मदद ली जा रही है। इस बात को लेकर बीडीओ, एआरओ और अन्य कर्मचारियों के बीच हंगामा हो गया। किसी ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया। वहीं अधिकारियों के हंगामे के कारण नामांकन पत्र जमा करने आए लोगों को करीब आधा घंटा लाइन में खड़े रहना पड़ा। एसडीएम वैभव गुप्ता का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। दोनों पक्ष के अधिकारियों से वार्ता कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नामांकन के दूसरे दिन दिखा उत्साह
लक्सर। ब्लॉक कार्यालय में नामांकन के दूसरे दिन जबरदस्त भीड़ रही। सुबह 10 बजे से ही प्रधान पद और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के दावेदारों में नामांकन जमा करने के लिए खासा उत्साह नजर आया। पुलिस को व्यवस्था बनाए रखने के लिए खासी फजीहत झेलनी पड़ी। निर्वाचन अधिकारी विजय देवराडी ने बताया कि लोगों में चुनाव को लेकर काफी उत्साह है। वहीं एसडीएम गोपाल राम बिनवाल ने बताया कि मंगलवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है जो 8 सितंबर तक जारी रहेगी। पूरे चुनाव क्षेत्र को 17 जोन और 138 सेक्टरों में बांटा गया है। लक्सर के सीओ हेमेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि खंड विकास कार्यालय में समर्थकों के साथ प्रत्याशी पहुंच रहे हैं। इसको देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

दोपहर होते-होते चरमराने लगी व्यवस्था
खानपुर।बुधवार को खानपुर ब्लॉक मुख्यालय के बाहर भीड़ उमड़ी रही। दिनभर पदों पर चुनाव लड़ने के दावेदार नामांकन जमा करने के लिए ब्लॉक परिसर में आते रहे। बुधवार दोपहर तक दावेदार और एक प्रस्तावक को ही अंदर आने दिया गया लेकिन दोपहर होते-होते व्यवस्था चरमरा गई। शाम के समय बेरोकटोक दावेदार, प्रस्तावक और समर्थक समेत लोग अंदर आते रहे। इसके चलते ब्लॉक परिसर में अव्यवस्थाओं का बोलबाला रहा। पुलिस को लोगों को समझाती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed