फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Bank employee missing under suspicious circumstances

Roorkee News: बैंक कर्मचारी संदिग्ध परिस्थिति में लापता

Fri, 18 Sep 2026 11:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Bank employee missing under suspicious circumstances
कोतवाली क्षेत्र से एक सरकारी बैंक कर्मचारी के संदिग्ध परिस्थिति में लापता होने का मामला सामने आया है। कर्मचारी के लापता होने के बाद उनकी पत्नी ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से पति की तलाश कराने की गुहार लगाई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दीप एनक्लेव, दिल्ली रोड रुड़की निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि उनके पति नवीन एक सरकारी बैंक में कर्मचारी है। वो कुछ समय से तनाव में चल रहे थे। इस कारण वह काफी गुमसुम भी रहने लगे थे। बृहस्पतिवार को वह अचानक संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गए। काफी तलाश करने के बाद भी जब उनका कुछ पता नहीं चला तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। परिजनों ने अपने स्तर से उनकी काफी तलाश की लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल पाया। इसके बाद शुक्रवार को उनकी पत्नी रुड़की कोतवाली पहुंची और पुलिस से मदद की गुहार लगाई। पुलिस के अनुसार, फोन की लोकेशन और अन्य तथ्यों के आधार पर फिलहाल लापता बैंक कर्मचारी की लोकेशन देहरादून में मिली है। पुलिस टीम उनकी तलाश में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि बैंक कर्मचारी को सकुशल ढूंढने के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही उनके लापता होने के कारणों की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed