फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Ban on police holidays till December 21

प्रदेश में 21 दिसंबर तक पुलिस की छुट्टी पर लगी रोक

Sun, 28 Nov 2021 08:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 08:15 PM IST
विज्ञापन
Ban on police holidays till December 21
डीजीपी मुख्यालय की ओर से पुलिसकर्मियों के सभी प्रकार के अवकाश पर 21 दिसंबर तक के लिए रोक लगा दी गई है। अपरिहार्य परिस्थितियों में डीजीपी मुख्यालय से ही अवकाश स्वीकृत किए जाएंगे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। वहीं, शादी के सीजन में छुट्टी पर अचानक रोक लगने से विभागीय कर्मचारियों में मायूसी छा गई है।
विज्ञापन

पुलिस महानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था डॉ. वी मुरुगेशन की तरफ से इस संबंध में जारी लिखित आदेश में कहा गया है कि निकट भविष्य में विधानसभा सत्र और राज्य में वीवीआईपी/वीआईपी महानुभावों के भ्रमण प्रस्तावित हैं। इसे देखते हुए 26 नवंबर से 21 दिसंबर तक छुट्टी पर रोक लगाने का फैसला लिया गया है। पुलिस महानिरीक्षक की ओर से छुट्टी रद्द होने के संबंध सूबे के सभी एसएसपी को लिखित में आदेश जारी किए गए हैं। आदेश आने के बाद विभागीय कर्मचारी मायूस हो गए हैं। वजह, सहालग का सीजन चल रहा है। ऐसे में विभाग के कई अधिकारियों से लेकर सिपाहियों के रिश्तेदारी और घरों में शादियां हैं। परिवार के साथ शादियों में शामिल होने के लिए तैयारियों में जुटे कर्मचारियों के चेहरे उतर गए हैं। अब उन्हें शादी में शामिल न हो पाने का डर सता रहा है। कई कर्मचारी ऐसे हैं जो छुट्टी के लिए अभी से ही अधिकारियों से सिफारिश करने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed