फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Ban on carrying weapons in the municipal corporation

पुलिस ने नगर निगम में हथियार लेकर आने पर लगाया प्रतिबंध

Sat, 20 Jun 2020 11:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Ban on carrying weapons in the municipal corporation
रुड़की। नगर निगम में ठेकेदार पर हमले के बाद टेंडर प्रक्रिया की संवेदनशीलता के मद्देनजर हथियारों के साथ प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया। पुलिस की रिपोर्ट पर नगर आयुक्त ने इसके निर्देश जारी किए। इसके बाद शाम करीब तीन बजे पुलिस सुरक्षा के बीच 20 टेंडरों के लिए प्रक्रिया प्रारंभ की गई। इस दौरान सिंगल बिड वाले छह टेंडर रद्द कर दिए गए। इन टेंडरों को दोबारा जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

बीते बृहस्पतिवार को टेंडर खरीदने की आखिरी तिथि पर ठेकेदार संजय गुप्ता उर्फ नीलू पर नगर निगम में दो अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया था, लेकिन संजय गुप्ता ने लाइसेंसी पिस्टल निकाली तो बदमाश फरार हो गए थे। पुलिस शहर में लगे सीसीटीवी कैमरे के आधार पर बाइक सवार बदमाशों को ट्रेस करने में जुटी है। इसी के मद्देनजर सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी की ओर से नगर आयुक्त नूपुर वर्मा को पत्र के जरिये टेंडर प्रक्रिया के दौरान नगर निगम में हथियार लेकर प्रवेश करने पर रोक लगाने का अनुरोध किया गया था।
विज्ञापन

इस पर नगर आयुक्त ने पुलिस को चेकिंग के बाद ही प्रवेश देने की व्यवस्था बनाने को कहा था। इसके तहत शनिवार को चेकिंग के बाद ही लोगों को प्रवेश दिया गया। नगर आयुक्त नूपुर वर्मा ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। एक-एक आवेदन वाले छह टेंडर रद्द कर करीब 70 लाख के 14 टेंडर जारी कर दिए गए। इस दौरान मेयर गौरव गोयल, सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
स्क्रीनिंग के बाद शारीरिक दूरी का भी रखा ध्यान
नगर निगम ने कोरोना के मद्देनजर शारीरिक दूरी का पालन कराने के लिए 101 टेंडरों की प्रक्रिया चार दिन में संपन्न होगी। लगातार चलने वाली इस प्रक्रिया में हर दिन औसतन 20 टेंडर खोले जा रहे हैं। शुक्रवार को टेंडर प्रक्रिया के लिए पहुंचे सभी ठेकेदारों की स्क्रीनिंग की गई। इसके बाद शारीरिक दूरी का पालन कराते हुए उन्हें निगम सभागार में बैठाया गया।

--
नहीं दर्ज हुआ मुकदमा, उठ रहे कई सवाल
हमले के मामले में ठेकेदार संजय गुप्ता की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है, लेकिन अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। सूत्रों के अनुसार तहरीर में कुछ नाम ऐसे हैं, जिसने पुलिस को भी सोचने पर मजबूर कर दिया है। दूसरी ओर, ठेकेदार द्वारा भी तहरीर में बदलाव कर दोबारा दिए जाने की बात सामने आ रही है। कोतवाली प्रभारी राजेश साह का कहना है कि सभी तथ्यों को ध्यान में रखकर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। संजय गुप्ता की ओर से अभी फाइनल तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि संजय गुप्ता पर हमले के मामले में फुटेज की मदद से बदमाश को चिह्नित किया गया है। उनकी धरपकड़ के लिए कुछ लोगों से पूछताछ की गई है। कई महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। जल्द बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed