फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Babylon's shadow raised, how will I become a judge

बाबुल का उठा साया, कैसे बनूंगी जज

Thu, 15 Oct 2020 12:07 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 12:07 AM IST
विज्ञापन
Babylon's shadow raised, how will I become a judge
रुड़की। प्रदेश में इंटरमीडिएट में राज्यस्तर पर 18वीं रैंक हासिल करने वाली कुमारी आफरीन के पिता की बुधवार को मौत हो गई। रेहड़ी पर फल बेचकर बेटी का जज बनने का सपना पूरा किए बिना इस संसार से विदा लेने के चलते क्षेत्र के लोगों में शोक है। हर कोई बेटी को घर पहुंचकर ढांढस बंधा रहा है और उसकी पढ़ाई में हर तरह की मदद का भरोसा दे रहा है।
विज्ञापन

इंटर में प्रदेश की मेरिट में स्थान पाने पर पिता गुलफाम ने कहा था कि बेटी के जज बनने के सपने को पूरा करने के लिए मैं खुद को भी बेच दूंगा, लेकिन हार्ट अटेक से हुई मौत ने उनसे बेटी के सपनों को भी छीन लिया है। हालांकि, गमगीन बेटी का कहना है कि वह हर मुश्किलों का सामना करके अपने पिता का सपना पूरा करेगी। आफरीन ने राज्य कन्या इंटर कॉलेज मंगलौर से इंटर पास की थी। उस दौरान सोशल मीडिया पर भी आफरीन छाई रही। उसे प्रोत्साहन के लिए हजारों कमेंट मिले थे। प्रधानाचार्य शाने करीम सिद्दीकी ने बताया कि आफरीन प्रतिभा की धनी है और वह जज जरूर बनेगी। मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री ने उसे सर्टिफिकेट देकर हौसला बढ़ाया है। कस्बे के लोग भी उसे प्रोत्साहित कर रहे हैं। बेहद गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाली आफरीन के पिता ने फल बेचकर घर का खर्च चलाया है। छोटा भाई भी स्कूल में पढ़ाई कर रहा है। ऐसे में आफरीन के सामने मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। आफरीन के पिता की मौत पर विधायक काजी निजामुद्दीन, पूर्व विधायक सरबत करीम अंसारी, चेयरमैन हाजी नौशाद अहमद, बसपा नेता डॉ. शमशाद, जुल्फकार, अख्तर अंसारी आदि ने शोक प्रकट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed