{"_id":"6a3922e7662315c61907084d","slug":"baba-farids-annual-urs-celebrated-with-festivity-and-reverence-roorkee-news-c-5-1-drn1027-1001163-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: जश्न और अकीदत के साथ मनाया बाबा फरीद का सालाना उर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: जश्न और अकीदत के साथ मनाया बाबा फरीद का सालाना उर्स
विज्ञापन
हजरत साबिर पाक के पीरो-मुर्शिद एवं मामू हजरत बाबा फरीद गंज-ए-शकर के सालाना उर्स के अवसर पर रविवार रात दरगाह साबिर पाक परिसर में जश्न-ए-बाबा फरीद अकीदत और श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम दरगाह के सज्जादानशीन शाह अली एजाज साबरी की सरपरस्ती में आयोजित हुआ जिसमें देश में अमन-चैन और खुशहाली के लिए विशेष दुआ की गई।
हजरत साबिर पाक के पीरो मुर्शिद एवं मामू हजरत बाबा फरीद गंजे शकर का सालाना उर्स हर साल मुहर्रम की पांच तारीख को पाकिस्तान के पाक पट्टन में बड़ी अकीदत और मुहब्बत के साथ मनाया जाता है। दरगाह साबिर पाक परिसर में भी हजरत बाबा फरीद के सालाना उर्स के मौके पर जश्न-ए-बाबा फरीद मनाया गया। कार्यक्रम का आगाज बाद नमाज-ए-मगरिब कुल शरीफ से हुआ।
साबरी जामा मस्जिद के इमाम हाफिज सऊद साबरी ने तिलावत-ए-कुरान पाक की। इसके बाद सज्जादानशीन शाह अली एजाज साबरी, शाह यावर अली एजाज साबरी और हाफिज सऊद साबरी ने मुल्क में अमनो अमान और सभी अकीदतमंदों की सलामती के लिए दुआ कराई। दुआ के बाद महफिल-ए-समां का आयोजन हुआ जिसमें सूफियाना कलाम पेश किए गए। इस दौरान बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे। इस मौके पर शाह खालिक मियां, शाह यासिर ऐजाज साबरी, शाह सुहैल, आदिल हबीब, शाह असद, शाह गाजी, नोमी साबरी, राव आफाक, सूफी राशिद साबरी, गुलशाद सिद्दीकी, शफीक साबरी, नमीर साबरी और शाहरुख साबरी समेत अन्य लोगों ने शिरकत की।