फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Avantika topped for speaking in favor of Hindi

हिंदी के पक्ष में बोलने पर अवंतिका रही अव्वलक

Wed, 15 Sep 2021 11:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Avantika topped for speaking in favor of Hindi
रुड़की स्थित बीएसएम बीएड कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेती छात्राएं। - फोटो : ROORKEE
मूलराज कन्या इंटर कॉलेज में हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में हिंदी के पक्ष में बोलने वाली अवंतिका ने पहला स्थान प्राप्त किया। उन्होंने हिंदी को अधिक से अधिक प्रयोग करने पर बल दिया।
विज्ञापन

बुुधवार को आयोजित प्रतियोगिता में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया और हिंदी के पक्ष-विपक्ष में तर्क के साथ अपने विचार प्रस्तुत किए। हिंदी भाषण में उठने वाले सवालों के छात्राओं ने तर्क के साथ बेेबाक जवाब दिया। पक्ष में बोलते हुए छात्राओं ने कहा कि हिंदी हमारी मातृभाषा है। इसलिए इसे हर जगह और हर समय इसका इस्तेमाल करना चाहिए। विपक्ष में बोलते हुए छात्राओं ने कहा कि जितनी हिंदी की जरूरत है, उतनी ही अंग्रेजी की भी जरूरत है। वर्तमान में सभी उत्पाद से लेकर अन्य चीजों में अंग्रेजी का इस्तेमाल होता है।
विज्ञापन

साथ ही दूसरे प्रदेशों और देशों से संपर्क करने के लिए एकमात्र अंग्रेजी भाषा ही माध्यम बनती है। इस दौरान शिक्षिकाओं ने भी हिंदी भाषा पर प्रकाश डाला। प्रतियोगिता के अंत में हिंदी के पक्ष में बोलने वाली अवंतिका प्रथम, अस्मा द्वितीय और दीया धारीवाल तृतीय स्थान पर रहीं। विपक्ष में बोलते हुए अंकिता प्रथम, मुस्तान द्वितीय और पलक तृतीय स्थान पर रही। कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष सुमन अरोड़ा, कामना सरीन, शशि कोर, नीलू धवन, इंदु रावत, रजनी नाग्यान, वर्षा अरोड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
हिंदी के सम्मान में देश का सम्मान
हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में बीएसएम बीएड कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने हिंदी भाषा पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए संस्थान के अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा ने कहा कि हिंदी ऐसी भाषा है, जो सबको समझ में आ जाती है और सभी आसानी से बोल लेते हैं। हमें हिंदी का सम्मान करना चाहिए, क्योंकि हिंदी का सम्मान करने में ही देश का सम्मान है। संस्थान के निदेशक रजनीश कुमार शर्मा और बीएड विभाग की प्राचार्य डॉ. ममता जोशी ने सभी छात्र-छात्राओं को हिंदी दिवस का महत्व बताया। मौके पर बीएड विभाग की प्रोफेसर निमिषा सैनी, सोनिया सैनी, डॉ. विशाल शर्मा, डॉ. सुमति श्रीवास्तव, डॉ. संगीता सैनी, रेखा चौधरी, आशीष तोमर, भारत चंद, अमित कुमार, अविनाश, रवि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed