{"_id":"68f7cd923a73767c8a0bf9c0","slug":"attempt-to-strangulate-a-worker-case-registered-roorkee-news-c-5-1-drn1027-816547-2025-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: मजदूर का गला दबाने का प्रयास, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: मजदूर का गला दबाने का प्रयास, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
मंगलौर। टांडा भनेड़ा स्थित ईंट भट्ठे पर मजदूरों के बीच किसी बात पर विवाद हो गया। आरोप है भट्टा मजदूर ने पीड़िता के ससुर के साथ मारपीट करते हुए उसका गला दबाने का प्रयास किया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
बेहट के थाना फतेहपुर कमालपुर निवासी एवं हाल निवासी लिब्बरहेड़ी की एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके ससुर मेहरबान टांडा भनेड़ा गांव में स्थित एक भट्ठे पर मजदूरी करते हैं। पांच दिन पूर्व किसी बात पर उनका बघरा निवासी मजदूर के साथ विवाद हो गया था। आरोपी ने उसके ससुर के साथ मारपीट करते हुए गला दबाने का प्रयास किया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को रुड़की के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपी उमर निवासी बघरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।