फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Attempt to rape two sisters who were going to the shop to buy flour

Roorkee News: दुकान पर आटा लेने जा रही दो बहनों से दुष्कर्म की कोशिश

Thu, 22 Aug 2024 03:40 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
Attempt to rape two sisters who were going to the shop to buy flour
दुकान पर आटा लेने जा रही दो बहनों को कुछ लोगों ने खाली मकान में खींच लिया और दुष्कर्म की कोशिश की। शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने विरोध किया तो उक्त लोगों ने मारपीट कर दी। पीड़ित पक्ष की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन




कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव मोहम्मदपुर कुन्हारी गांव निवासी दो बहनें मंगलवार देर शाम गांव स्थित एक दुकान पर आटा लेने जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में एक परिवार के कुछ लोगों ने एक बहन का हाथ पकड़ लिया और उसे खाली पड़े एक मकान में खींचने की कोशिश की। आरोप है कि उक्त लोगों ने दूसरी बहन को भी पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह बचकर भाग गई और शोर मचा दिया।
विज्ञापन


अपने मोबाइल से 112 नंबर पर कॉल कर दी। इसके बाद उक्त लोगों ने उसे भी पकड़ लिया और मकान के अंदर ले गए। आरोप है कि विरोध करने पर उक्त लोगों ने दोनों बहनों के कपड़े फाड़ दिए और दुष्कर्म करने की कोशिश की। वहीं, शोर सुनकर उनके परिजन मौके पर पहुंचे और विरोध किया। आरोप है कि उक्त लोगों ने मारपीट कर दी और फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। वहीं, पीड़ित पक्ष ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाली कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी सामने आएगा, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed