फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Attacked with sticks and weapons after entering the house, one in critical condition

Roorkee News: घर में घुसकर लाठी-डंडों और हथियारों से हमला, एक की हालत गंभीर

Wed, 03 Jun 2026 12:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Attacked with sticks and weapons after entering the house, one in critical condition
नगर के मोहल्ला मिर्दगान में पुरानी रंजिश में एक पक्ष ने दूसरे के घर में घुसकर लाठी-डंडों, चाकू, तलवार और लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में महिला सहित कई लोग घायल हुए हैं। एक घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर तीन महिलाओं समेत 12 नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन




मंगलौर कस्बे के मोहल्ला मिर्दगान निवासी शाइस्ता ने रविवार को पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आरोपी असलम की शादी उसकी पुत्री सानिया के साथ हुई थी। इसे लेकर दोनों परिवारों के बीच रंजिश चल रही है। आरोप है कि इसी रंजिश के कारण असलम अक्सर उसके परिवार के साथ गाली-गलौज करता था। पीड़िता ने बताया कि 30 मई की शाम करीब छह बजे असलम ने शेरखान के साथ गाली-गलौज की।
विज्ञापन




इसके कुछ ही देर बाद असलम अपने साथियों रिहान, साहिल, फरीद, खुशहाल, फरमान, जुनेद, नूर, समर और अन्य महिला सहयोगियों के साथ लाठी-डंडों, चाकू, तलवार और लोहे की रॉड लेकर उनके घर आ धमका। पीड़िता के अनुसार जब उनका परिवार घर पर बैठा था तभी हमलावरों ने उनपर हमला कर दिया। आरोपी असलम ने लोहे की रॉड से शाइस्ता के सिर पर वार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, रिहान और असलम ने कादर के मुंह पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर परिजनों की जान बचाई। जाते-जाते आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घायल कादर को इलाज के लिए मंगलौर सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहां से डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रुड़की अस्पताल रेफर कर दिया है। मंगलौर कोतवाल भगवान सिंह मेहर ने बताया कि पीड़िता शाइस्ता की तहरीर पर असलम, रिहान, साहिल, खुशहाल, फरमान, जुनैद, नूर, समर, मोसिना, मुस्कान व भूरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed