{"_id":"64943a000f5b130e440087ea","slug":"attack-on-two-brothers-with-sharp-weapon-serious-roorkee-news-c-37-1-sdrn1034-4419-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: दो भाइयों पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: दो भाइयों पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर
विज्ञापन
फोटो समाचार
शादी की तैयारी करते समय एक पक्ष ने बोला हमला
घायल अस्पताल में कराए भर्ती, नहीं दी अभी तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी
लक्सर।
मामूली बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद एक पक्ष के तीन लोगों ने दो सगे भाइयों पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोगों को आता देख हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
खानपुर थाना क्षेत्र के चंद्रपुरी गांव निवासी रामनाथ ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव का एक परिवार उनसे रंजिश रखता है। शुक्रवार को परिवार में एक शादी का कार्यक्रम आयोजित होना है। इसके लिए वह बृहस्पतिवार को भाई सोनू के साथ मिलकर टेंट वाले के साथ टेंट लगवा रहे थे। आरोप है कि रंजिश रखने वाले पक्ष के तीन लोग मौके पर धारदार हथियार लेकर आ गए और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उक्त लोगों ने हमला कर दिया। जिसमें रामनाथ और सोनू घायल हो गए। शोर मचाने पर हमलावर मौके से फरार हो गए। घायलों को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराकर उपचार दिलाया। थानाध्यक्ष मनोहर भंडारी ने बताया कि अभी घटना की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।