{"_id":"5ef8db838ebc3e42e11746ac","slug":"attack-on-tourists-vandalism-in-car-roorkee-news-drn3484257164","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैलानियों पर हमला, गाड़ी में तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैलानियों पर हमला, गाड़ी में तोड़फोड़
विज्ञापन
रुड़की में कार में की गई तोड़फोड़।
- फोटो : ROORKEE
ओवरटेक करने को लेकर हुए विवाद में कार सवार युवकों ने सैलानियों की कार में तोड़फोड़ कर दी। विरोध करने पर सैलानियों पर लाठी डंडे से हमला कर दिया, जिसमें दो युवक घायल हो गए। पीड़ितों ने पुलिस से घटना की शिकायत की है।
दिल्ली के शाहदरा निवासी सैलानी रविवार को हरिद्वार आए थे। शाम को संदीप शर्मा, अरविंद, आयुष, अंकुर और पारस कार से दिल्ली लौट रहे थे। जैसे ही वे सोलानी नदी पुल पर पहुंचे तो पीछे से एक कार ने ओवरटेक करते हुए उनकी कार में टक्कर मार दी। इस पर सैलानियों ने टक्कर मारने वालों को रोकना चाहा, लेकिन वे तेजी से नगर निगम की तरफ भागने लगे। सैलानियों ने पीछा कर उनकी कार नगर निगम पुल पर रोक ली। आरोप है कि यहां युवकों ने अपने साथी बुला लिए और सैलानियों पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। साथ ही कार में तोड़फोड़ कर दी। भीड़ जमा होने पर युवक कार लेकर फरार हो गए। हमले में दो सैलानी अरविंद और पारस घायल हो गए।
पीड़ितों ने सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। साथ ही युवकों की कार का नंबर भी बताया। पुलिस ने नगर निगम के पास ठेली लगाने वालों से मारपीट करने वालों के बारे में जानकारी ली तो पता चला कि वे मोहल्ला पठानपुरा के रहने वाले हैं। इसके बाद पुलिस ने निगम पुल पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला, जिसमें युवक हमला करते नजर आ रहे हैं। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि युवकों की कार नंबर के साथ सीसीटीवी कैमरों से पहचान की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।