{"_id":"5fb405218ebc3e9b7766a83a","slug":"attack-on-opposition-to-remove-buffalo-buggy-from-field-roorkee-news-drn3621567197","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत से भैंसा बुग्गी निकालने के विरोध पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत से भैंसा बुग्गी निकालने के विरोध पर हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराजपुर कलां गांव में सब्जी के खेत से भैंसा बुग्गी निकालने का विरोध करने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने खेत स्वामी को मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। इतना ही नहीं, उसे बचाने आए उनके दो पुत्रों को भी हमलावरों ने मारपीट कर घायल कर दिया। ग्रामीणों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
लक्सर कोतवाली क्षेत्र के महाराजपुर कलां गांव निवासी मुकेश कुमार ने कृषि भूमि में सब्जी की फसल उगा रखी है। खेत के निकट गांव के दूसरे परिवार की जमीन है। इसमें आने जाने का कोई रास्ता नहीं है। आरोप है कि पड़ोसी खेत मालिक सब्जी बोए खेत से ही अपनी भैंसा बुग्गी निकाल रहा था। इस पर मुकेश ने फसल खराब होने की बात कही। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों से लैस होकर मुकेश पर हमला बोल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बचाने आए उनके बेटे अमित व रोहित को भी हमलावरों ने मारपीट कर घायल कर दिया। हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। सूचना मिलने पर एंबुलेंस के माध्यम से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। उधर, रायसी चौकी प्रभारी ब्रजपाल सिंह का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।