फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Attack on builder's office; watchman beaten with sticks

Roorkee News: बिल्डर के ऑफिस पर हमला, चौकीदार को डंडों से पीटा

Fri, 19 Jun 2026 06:32 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 06:32 PM IST
विज्ञापन
Attack on builder's office; watchman beaten with sticks
रुड़की-लक्सर मार्ग पर काॅलोनी विकसित कर रहे एक बिल्डर के ऑफिस पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने ऑफिस में तैनात चौकीदार के साथ डंडों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित बिल्डर ने एक व्यक्ति पर जमीन हथियाने की नीयत से वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एक नामजद समेत तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शामली निवासी लोकेंद्र वर्मा ने बृहस्पतिवार को दी तहरीर में बताया कि उनकी जमीन रुड़की-लक्सर मार्ग पर लंढौरा के पास है जहां वे काॅलोनी विकसित कर रहे हैं। जमीन के एक कोने पर उनका दो मंजिला ऑफिस है। छह जून की रात करीब 9:30 बजे दो अज्ञात व्यक्ति ऑफिस पहुंचे और चौकीदार ऋषिपाल शर्मा के साथ गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि जब एक व्यक्ति सीढि़यों से ऊपर जाने लगा तो चौकीदार ने उसे रोका।
विज्ञापन

हमलावरों ने डंडे से चौकीदार की बेरहमी से पिटाई कर दी। पीड़ित बिल्डर ने बताया कि उनका थिथौला निवासी साजिद अली से लेन-देन का विवाद चल रहा है। आरोप है कि साजिद अली एक गिरोहबंद व्यक्ति है और पहले भी जान से मारने की धमकी दे चुका है। बिल्डर का कहना है कि उन्हें पूरा यकीन है कि यह घटना साजिद अली ने ही करवाई है ताकि वे उनका स्टाफ और चौकीदार वहां से डरकर चले जाएं। बिल्डर ने बताया कि आरोपी की नीयत उनकी जमीन पर अवैध कब्जा करने की है। कोतवाल भगवान सिंह मेहर ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी नामजद साजिद निवासी थिथौला खेमपुर समेत तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed