फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Assistant Municipal Commissioner fined five thousand

सहायक नगर आयुक्त पर पांच हजार का जुर्माना

Tue, 04 Feb 2020 11:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
Assistant Municipal Commissioner fined five thousand
रुड़की। आवेदक को सूचना न देने पर मुख्य सूचना आयुक्त शत्रुघ्न सिंह ने नगर निगम रुड़की के सहायक नगर आयुक्त पर पांच हजार का जुर्माना लगाया है। जुर्माने की राशि तीन किश्तों में उनके वेतन से काटी जाएगी। वेतन से काटकर यह राशि राजकोष में जमा की जाएगी।
विज्ञापन

करीब एक साल पूर्व पेयजल तकनीकी फील्ड कर्मचारी संगठन रुड़की के शाखा सचिव नारायण शुक्ला ने जल संस्थान के गांधी वाटिका, रामनगर, माहीग्रान, खंजरपुर में निर्मित भवनों का आवंटन, इन आवासों में रह रहे कर्मचारियों का विवरण सहित कुल नौ बिंदुओं पर मुख्य नगर आयुक्त से जानकारी मांगी थी। नगर निगम ने आवेदक को पूर्ण जानकारी नहीं दी थी। उसके बाद आवेदक ने नगर निगम में अपील की, फिर भी पूर्ण जानकारी नहीं मिल पाई। उसके बाद मामला द्वितीय अपील में मुख्य सूचना आयुक्त के पास पहुंचा। 23 जनवरी 2020 को मुख्य सूचना आयुक्त शत्रुघ्न सिंह ने नगर निगम के लोक सूचना अधिकारी सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट पर पांच हजार का जुर्माना लगाया। यह जुर्माना उनके अप्रैल, मई और जून के वेतन से काटकर राजकोष में जमा कराने के आदेश पारित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed