{"_id":"5fb2c05f8ebc3e9bcb6f27b1","slug":"army-cheated-youths-for-recruitment-roorkee-news-drn362077499","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना की भर्ती को आए युवकों से ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना की भर्ती को आए युवकों से ठगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। सेना की भर्ती के लिए आए कई युवाओं से एक युवक ने खुद को होटल का मैनेजर बताते हुए हजारों रुपये की ठगी का ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले। साथ ही युवक की स्कूटी के नंबर के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर युवाओं के पैसे वापस करवाए।
बीईजी रुड़की में चल रही सेना की भर्ती के लिए यूपी, हरियाणा समेत अन्य राज्यों के युवा रुड़की आए हैं। सोमवार को भी कुछ युवक सेना में भर्ती के लिए आए थे। वे ठहरने के लिए होटल में कमरा तलाश कर रहे थे। इस बीच उन्हें रुड़की टॉकीज पर एक युवक मिला। उसने बताया कि वह पास में ही एक होटल में मैनेजर है। वह उन्हें सस्ता कमरा और खाना-पीना दिला देगा। युवक ने झांसे में लेकर आठ युवकों में से किसी से 500 और किसी से एक हजार रुपये ले लिए।
इसके बाद थोड़ी देर में आने की बात कही, लेकिन वह वापस नहीं आया तो युवाओं ने होटल में पहुंचकर जानकारी ली। वहां पता चला कि युवक उन्हें झांसा देकर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो युवक की स्कूटी का नंबर मिल गया, जिसके आधार पर युवक की पहचान शुभम निवासी चाव मंडी के रूप में हुई। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर सभी युवाओं के पैसे वापस करा दिए गए हैं। युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।