{"_id":"58fe3a014f1c1b876dc0c702","slug":"arjun-will-get-kin-from-the-awareness-of-rickshaw-puller","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिक्शा वाले की जागरूकता से परिजनों को मिलेगा अर्जुन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिक्शा वाले की जागरूकता से परिजनों को मिलेगा अर्जुन
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
Updated Mon, 24 Apr 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिक्शा चालक की जागरूकता के कारण एक मासूम न सिर्फ बंधुआ बनाकर काम कराने वालों के चुंगल से बच गया। बल्कि वह अपने परिवार से भी मिल सकेगा। बालक फिलहाल कोतवाली रुड़की में है। बालक दिल्ली का रहने वाला है। पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दे दी है।
कोतवाली रुड़की में सोमवार सुबह एक रिक्शा चालक 12 वर्षीय बच्चे को लेकर आया। रिक्शा चालक ने बताया कि बालक को कोई व्यक्ति ले जा रहा था, लेकिन बालक उसके साथ जाने को तैयार नहीं था। जब उसने यह देखा और विरोध किया तो वह व्यक्ति बालक को छोड़कर भाग गया। रिक्शा चालक बालक को कोतवाली लाया और उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। बालक ने पुलिस को बताया कि उसका नाम अर्जुन पुत्र राजकुमार है। वह कुतुब मिनार महरौली, दिल्ली का रहने वाला है। उसका बड़ा भाई शंकर रायवाला में काम करता है। वह उसके साथ दो अप्रैल को रायवाला आया था। रविवार को वह अपने दो दोस्तों हरीश और कार्तिक के साथ हरिद्वार घूमने आया था। हरिद्वार में उसके दोस्त उससे बिछुड़ गए। हरिद्वार में उसे एक व्यक्ति मिला।
उसने कहा कि वह उसे उसके परिजनों के पास ले जाएगा। वह उसकी बातों में आ गया और उसके साथ चल दिया। वह उसे दिल्ली ले जाने के बजाए रुड़की ले आया। उसने कहा कि वह उसके पास रहेगा तो उसे खाने के लिए अच्छी-अच्छी चीजें देगा। रहने के लिए भी उसे अच्छा कमरा और बिस्तर मिलेगा। लेकिन वह उस व्यक्ति के साथ नहीं जाना चाहता था। इसी कारण वह उसका विरोध कर रहा था। कोतवाली रुड़की पुलिस ने बताया कि बालक की ओर से दी गई जानकारी के आधार पर उसके परिजनों सूचना दे दी गई है। उसके परिजन उसे लेने के लिए रुड़की आ रहे हैं। पुलिस ने बताया कि एक रिक्शा चालक बालक को कोतवाली छोड़कर गया था।