{"_id":"62c9c0eab4d70222841567b6","slug":"application-for-admission-in-ssdpc-from-tomorrow-roorkee-news-drn4167779156","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडी में प्रवेश के लिए कल से करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडी में प्रवेश के लिए कल से करें आवेदन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री सनातन धर्म प्रकाश चंद कन्या महाविद्यालय (एसएसडीपीसी) गर्ल्स डिग्री कॉलेज में कल से छात्राएं बीए और बीएससी प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने के लिए आवेदन कर सकती हैं। 25 जुलाई तक ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन किया जा सकता है। पहली अनंतिम लिस्ट दो अगस्त को कॉलेज परिसर में चस्पा की जाएगी।
कॉलेज प्रचार्या डॉ अर्चना मिश्रा ने बताया कि कॉलेज में बीए और बीएससी की प्रवेश प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो रही है। इसमें बीए में प्रवेश के लिए छात्राएं आगामी 25 जुलाई तक केवल ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। बीएससी में प्रवेश लेने वाली छात्राएं ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरह से आवेदन कर सकती हैं। पहली अनंतिम मेरिट लिस्ट दो अगस्त को प्रकाशित की जाएगी। इसके बाद तीन अगस्त को छात्राएं मेरिट लिस्ट पर आपत्तियां दे सकती हैं। पांच तक सभी आपत्तियों का निदान करके अंतिम मेरिट लिस्ट लगा दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस बार कॉलेज श्रीदेव सुमन विवि से संबद्ध हो गया है। ऐसे में कॉलेज में प्रवेश लेने वाली सभी छात्राएं श्रीदेव सुमन विवि से संबद्ध होंगी। उनकी अंकतालिका इसी विवि के नाम से प्रकाशित की जाएगी। हालांकि द्वितीय और तृतीय वर्ष की छात्राएं अभी एचएनबी गढ़वाल विवि से ही संबद्ध हैं।