फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Anti rabies did not come to the hospital even after 15 days

Roorkee News: 15 दिन बाद भी अस्पताल में नहीं आए एंटी रेबीज

Thu, 16 Jan 2025 12:35 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Anti rabies did not come to the hospital even after 15 days
सिविल अस्पताल में 15 दिन बाद भी एंटी रेबीज इंजेक्शन नहीं पहुंच पाए हैं। इससे कुत्ते के काटने से घायल मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मरीजों को बिना टीका लगवाए ही निराश लौटना पड़ रहा है। इससे मरीजों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन




सिविल अस्पताल रुड़की में 31 जनवरी को एंटी रेबीज इंजेक्शन खत्म हो गए थे। अस्पताल में हर दिन 30 से अधिक लोग एंटी रेबीज लगवाने के लिए पहुंचते हैं लेकिन वहां पता चलता है कि इंजेक्शन खत्म हो चुके हैं। इससे मरीजों को निराश लौटना पड़ता है। आर्थिक रूप से कमजोर लोग बाहर से इंजेक्शन नहीं लगवा पा रहे हैं। निजी अस्पतालों में यह इंजेक्शन 350 रुपये में लगता है। ऐसे में मरीजों को बेहद परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


बुधवार को भी करीब 30 लोग एंटी रेबीज लगवाने पहुंचे लेकिन निराश लौटना पड़ा। कलियर निवासी आस मोहम्मद ने बताया कि उसके बेटे को कुत्ते ने काटा है। अस्पताल में इंजेक्शन नहीं है। उसके पास इतने पैसे नहीं हैं कि वह बाहर से इंजेक्शन खरीदकर लगवा सके। सीएमएस डॉ. संजय कंसल ने बताया कि एंटी रेबीज की डिमांड भेजी गई है। एक-दो दिन में इंजेक्शन के आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन




रामनगर में पार्षद प्रत्याशी समेत दो को कुत्ते ने काटा

रामनगर में लावारिस कुत्तों का आतंक है। आए दिन यहां पर कुत्ते लोगों को काट रहे हैं। बुधवार को भी रामनगर निवासी पार्षद प्रत्याशी पंकज सतीजा व एक अन्य व्यक्ति को लावारिस कुत्ते ने काट लिया। पार्षद प्रत्याशी ने बताया कि वह इंजेक्शन लगवाने के लिए सिविल अस्पताल गए थे लेकिन वहां पता चला कि अब तक भी एंटी रेबीज नहीं आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed