फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Answer sought from 4 teachers missing from vaccination center

वैक्सीनेशन सेंटर से गायब मिलने पर चार शिक्षकों का जवाब तलब

Fri, 10 Sep 2021 11:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Answer sought from 4 teachers missing from vaccination center
रुड़की। टीकाकरण केंद्र पर वैरिफायर की ड्यूटी कर रहे चार शिक्षक बिना बताए लापता हो गए। मामले में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के आदेश पर उप शिक्षा अधिकारी ने चारों शिक्षकों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर वेतन रोकने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय बलेलपुर में कार्यरत प्रधानाध्यापक देवेंद्र कुमार, प्राथमिक विद्यालय केल्हनपुर के प्रधानाध्यापक करण पाल, प्राथमिक विद्यालय मुस्तफाबाद के प्रधानाध्यापक अनिल कुमार और प्राथमिक विद्यालय बेलड़ा द्वितीय की सहायक अध्यापिका अंजू भंडारी की ड्यूटी टीकाकरण केंद्र पर बतौर वैरिफायर के रूप में लगाई गई थी। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम को जांच के दौरान ये चारों शिक्षक कार्यस्थल से नदारद मिले। स्वास्थ्य विभाग ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अंशुल सिंह से इसकी शिकायत की। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने से घोर लापरवाही बताते हुए उप शिक्षा अधिकारी को शिक्षकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उप शिक्षा अधिकारी सुबोध मलिक ने तत्काल शिक्षकों से जवाब तलब किया है। उन्होंने बताया कि जवाब संतोषजनक न मिलने पर वेतन रोकने की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही शिक्षकों पर की गई प्रारंभिक कार्रवाई की जानकारी ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed