{"_id":"57f153484f1c1b9911574c62","slug":"another-death-from-dengue","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू से एक और मौत, 4 में पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू से एक और मौत, 4 में पुष्टि
ब्यूूराो/ अमर उजाला रुड़की
Updated Mon, 03 Oct 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। शहर से देहात तक जानलेवा डेंगू का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। इससे पीड़ित एक और मरीज की मौत हो गई है। जबकि सिविल अस्पताल में पांच और मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। चार दिनों के भीतर डेंगू से सातवीं मौत से लोगों में दहशत का माहौल है। लेकिन इस पर अंकुश लगाने के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
झबरेड़ा के कोटवाल गांव निवासी 55 वर्षीय जिंदा हसन को करीब दस दिन पहले बुखार हुआ था। जांच में इनमें डेंगू की पुष्टि हुई थी। पहले परिजन इनका स्थानीय अस्पतालों में इलाज करवाते रहे। लेकिन स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ। एक सप्ताह पूर्व परिजन इन्हें लेकर देहरादून स्थित एक अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने जिंदा हसन को भर्ती कर दिया गया था।
विज्ञापन
शनिवार को उपचार के दौरान इनकी मौत हो गई। इसके अलावा सिविल अस्पताल में बुखार से पीड़ित मरीजों के रक्त जांच की रिपोर्ट में पांच मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। सीएमएस डा. संजय कंसल ने बताया कि डेंगू का प्रकोप जारी है। आए दिन डेंगू से पीड़ित मरीज उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन