फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Announcement of lockout by tying cattle in the consolidation office

किसानों में उबाल, चकबंदी दफ्तर में पशु बांधकर तालेबंदी का ऐलान -

Mon, 06 Dec 2021 09:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 09:00 PM IST
विज्ञापन
Announcement of lockout by tying cattle in the consolidation office
भारतीय किसान यूनियन रोड़ गुट ने पूर्व में हुई वार्ता के तहत मांगें पूरी नहीं होने पर कड़ी नाराजगी जताई। साथ ही बैठक कर आगामी 16 दिसंबर से चकबंदी दफ्तरों में तालाबंदी कर पशुओं को बांधे जाने की चेतावनी दी है। इस दौरान नेताओं ने विभागों में भ्रष्टाचार को लेकर गठित जांच समिति की रिपोर्ट में हो रही देरी पर भी नाराजगी जताई।
विज्ञापन

सोमवार को रुड़की के प्रशासनिक भवन पर भाकियू रोड़ के पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष पद्म सिंह रोड़ ने कहा कि विगत आठ नवंबर को किसानों ने प्रशासनिक भवन में महापंचायत का आयोजन किया था। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल से वार्ता की थी। इस दौरान किसानों ने अवगत कराया था कि चकबंदी विभाग के अधिकारियों ने कई जगहों पर जीवित किसानों को मृत दिखाकर उनकी जमीनों को दूसरे के नाम कर दिया है। इसके अलावा भूमाफिया से मिलकर कुछ जमीनों को बेच भी दिया गया है। वहीं, किसानों की अच्छी जमीन को दूसरों को देकर उन्हें बंजर जमीन दे दी गई है।
विज्ञापन

इसके बाद ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने एक जांच कमेटी का गठन किया था, लेकिन अभी तक टीम की जांच रिपोर्ट नहीं आई है। उन्होंने कहा कि चकबंदी विभाग की मनमानी लगातार बढ़ रही है। जिलाध्यक्ष नाजिम अली ने कहा कि अब चकबंदी विभाग के खिलाफ आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। वहीं, जिला उपाध्यक्ष मुबारिक अली ने कहा कि आज किसान का हर स्तर पर उत्पीड़न किया जा रहा है। जिले में घटतौली चरम पर है। इस दौरान 15 दिसंबर तक किसानों की मांगें पूरी नहीं होने पर 16 दिसंबर को चकबंदी विभाग के दफ्तरों में तालाबंदी कर पशु बांधे जाने का एलान किया गया। बैठक में युवा विंग के जिलाध्यक्ष संजीव कुशवाहा, जावेद अली, रामदास, परवेज प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed