{"_id":"692c3495f6327991eb038c07","slug":"angry-over-her-talking-to-her-brother-on-the-phone-her-in-laws-beat-her-roorkee-news-c-5-1-drn1027-845898-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: फोन पर भाई से बात करने से नाराज ससुरालियों ने विवाहिता को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: फोन पर भाई से बात करने से नाराज ससुरालियों ने विवाहिता को पीटा
विज्ञापन
फोन पर भाई से बात करने से नाराज पति, सास और ननद ने विवाहिता की बेरहमी से पिटाई कर दी। विवाहिता शिवानी की तहरीर पर पुलिस ने उसके पति हिमांशु, ननद हिमांशी और सास पिंकी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
लक्सर निवासी शिवानी ने तहरीर देकर बताया कि 28 नवंबर को उसने अपने भाई सचिन से बात करने के लिए अपनी सास पिंकी का मोबाइल फोन लिया था। इसी बात पर उसके ससुराल वाले नाराज हो गए। आरोप है कि उसके पति हिमांशु, ननद हिमांशी, सास पिंकी ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर और उसके बाल पकड़कर उसका सिर बेड के सिरहाने से मार दिया।
इससे वह चोटिल हो गई। उसका दांत भी टूट गया। शोर सुनकर किसी व्यक्ति ने उसके भाई को सूचना दी। उसका भाई पुलिस के साथ उसकी ससुराल आया। इसके बाद वह उसे मायके लेकर आया। उपचार के बाद कोतवाली पहुंचकर उसने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।