फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Angry farmers protest by throwing ink on Rakesh Tikait

राकेश टिकैत पर स्याही फेंकने से गुस्साए किसानों का प्रदर्शन

Tue, 31 May 2022 08:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 08:09 PM IST
विज्ञापन
Angry farmers protest by throwing ink on Rakesh Tikait
कर्नाटक में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत पर स्याही फेंकने की घटना से गुस्साए संयुक्त किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की। साथ ही स्याही फेंकने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। इसके अलावा राकेश टिकैती को जेड प्लस सुरक्षा देने की भी मांग की।
विज्ञापन

मंगलवार को संयुक्त किसान मोर्चा के कार्यकर्ता मंगलौर कोतवाली पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शन करते हुए सोमवार को कर्नाटक में राकेश टिकैत पर हुए हमले की कड़ी निंदा की। किसान नेताओं ने प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सीओ पंकज गैरोला को सौंपा। जिलाध्यक्ष विजय शास्त्री ने कहा कि राकेश टिकैत पर जो हमला हुआ है, वह भाजपा की सोची समझी साजिश थी। जिस समय राकेश टिकैत प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे, इसी दौरान उन पर स्याही फेंककर जानलेवा हमला किया गया। उनके प्रेस वार्ता को देखते हुए भी पुलिस ने सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए। हमले के बाद भी कर्नाटक पुलिस मूकदर्शक बनी रही। उन्होंने मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने और राकेश टिकैत को जेड प्लस सुरक्षा देने की मांग की। चेतावनी दी कि अगर जल्द ही कार्रवाई नहीं की गई तो सड़कों पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान गढ़वाल मंडल अध्यक्ष संजय चौधरी, प्रदेश महासचिव रवि कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष रामपाल सिंह, हरेंद्र सिंह, राजीव सैनी, उत्तराखंड किसान मोर्चा के गुलशन रोड, सुखपाल सिंह व मोहम्मद इकबाल, धर्मेंद्र सिंह, असगर अली, आदित्य राणा, राजीव राठौर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed