फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Anger among the villagers of Toda Kalyanpur for consolidation of land

Roorkee News: चकबंदी के लिए टोडा कल्याणपुर के ग्रामीणों में रोष

Wed, 16 Sep 2026 07:26 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 07:26 PM IST
विज्ञापन
Anger among the villagers of Toda Kalyanpur for consolidation of land
ग्राम टोडा कल्याणपुर में भूमि और चकबंदी से जुड़ी समस्याओं के लिए 100 से अधिक ग्रामीण परिवारों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने भूमि पर कब्जे के प्रयास और चकबंदी प्रक्रिया में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों की शिकायत पर भारतीय किसान यूनियन (रोड़) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पदम सिंह रोड संगठन के पदाधिकारियों और सैकड़ों ग्रामीणों के साथ रुड़की तहसील स्थित जिला चकबंदी कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने जिला बंदोबस्त अधिकारी टीकम सिंह से मुलाकात कर समस्याएं रखीं। ग्रामीणों का आरोप है कि उनकी भूमि से संबंधित चकबंदी प्रक्रिया में ऐसी गतिविधियां की जा रही हैं जिससे भविष्य में जमीनों की स्थिति प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन

उन्होंने ग्राम जलालपुर निवासी यूसुफ के चकबंदी संबंधी कार्यों में शामिल होने को लेकर भी सवाल उठाते हुए जांच की मांग की। पदम सिंह रोड़ ने कहा कि पूर्व में ग्रामीणों की भूमि के संबंध में पूरी की गई चकबंदी व्यवस्था को यथावत रखा जाए और अनावश्यक फेरबदल न किया जाए। ग्रामीणों ने राजस्व अभिलेखों की जांच, मौके पर पैमाइश और चकबंदी प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। उन्होंने अनियमितता मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed