{"_id":"576ada0a4f1c1bc525b4820c","slug":"anganwadi-centers-in-the-eight-day-holiday","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी केंद्रों में आठ दिन का अवकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी केंद्रों में आठ दिन का अवकाश
ब्यूूराो/ अमर उजाला रुड़की
Updated Thu, 23 Jun 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में 23 जून से एक जुलाई तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिया गया है। आठ दिन का अवकाश घोषित करने से जिले की 13 हजार कार्यकत्रियों और सहायिकाओं में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
करीब एक माह पहले प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश स्वीकृत किया गया था। उसके बाद मुख्य सचिव की ओर से इस आशय के निर्देश भी जारी कर दिए गए थे। इसके तहत देहरादून सहित कई जिलों में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं के लिए अवकाश स्वीकृत भी कर दिया गया था। लेकिन हरिद्वार जिले में अवकाश लंबित चल रहा था। पिछले कई दिन से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां और सहायिकाओं के संगठन के पदाधिकारी ग्रीष्मकालीन अवकाश की मांग कर रहे थे। इस संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा गया था। लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर मंगलवार को जिले की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां और सहायिकाएं बड़ी संख्या में एकत्रित होकर रोशनाबाद जिला मुख्यालय पहुंची।
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन के बाद मौके पर पहुंची सीडीओ ने पहले एक दो दिन में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित करने का आश्वासन सभी को दिया। बाद में उन्होंने 23 जून से एक जुलाई तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित करने के आदेश जारी कर दिए। सीडीओ के लिखित आदेश मिलने के बाद आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां और सहायिकाएं लौंट गई। इस संबंध में उत्तरांचल राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी पंचायत की प्रांतीय महामंत्री उमा देवी का कहना है कि हरिद्वार जिले में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां और सहायिकाओं के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश स्वीकृत हो गया है। इस संबंध में सीडीओ की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन