{"_id":"688fa9a5951b31eb3d0689e1","slug":"an-old-man-committed-suicide-by-lying-in-front-of-a-train-roorkee-news-c-5-1-gkp1010-754686-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: ट्रेन के आगे लेटकर बुजुर्ग ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: ट्रेन के आगे लेटकर बुजुर्ग ने की आत्महत्या
विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। गंगनहर पीरबाबा कालोनी के पास पुल पर बने रेलवे ट्रेक पर एक व्यक्ति ने ट्रेन के आगे लेटकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। जीआरपी ने शव की शिनाख्त के प्रयास किए। लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी।
जीआरपी चौकी प्रभारी प्रीति कर्णवाल ने बताया कि रविवार की सुबह रेलवे स्टेशन मास्टर के कार्यालय से सूचना मिली कि एक व्यक्ति ने पीरबाबा काॅलोनी के निकट रेलवे ट्रेक पर चलती ट्रेन के आगे लेटकर आत्महत्या कर ली है। जिसका शव पड़ा हुआ है। जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों को बुलाकर शिनाख्त करने का प्रयास किया। लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। जीआरपी प्रभारी ने बताया कि शव को मोर्चरी पर भिजवा दिया गया है। शव के पास से पहचान संबंधी कुछ बरामद नही हुआ है। इसकी उम्र करीब 60 वर्ष होगी। मामले में जांच की जा रही है।
गुमशुदगी अपहरण में बदली
रुड़की। अप्रैल में दर्ज हुई व्यक्ति की गुमशुदगी को अब पुलिस ने अपहरण में बदल दिया है। गंगनहर कोतवाली इंस्पेक्टर आरके सकलानी ने बताया कि गणेशपुर निवासी महिला बबली ने अपने पति सतीश की गुमशुदगी अप्रैल माह में दर्ज कराई थी। उसका पति नौ अप्रैल को ई-रिक्शा लेकर ऋषिकेश गया था, लेकिन नहीं लौटा। पुलिस ने उसकी गुमशुदगी दर्ज की थी। युवक की गुमशुदगी को रविवार को अपहरण की धाराओं में बदल दिया गया। पुलिस जांच कर रही है। संवाद