फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   An FIR has been registered against eight people from both sides in the Dallawala dispute

Roorkee News: दल्लावाला में हुए विवाद में दो पक्षों के आठ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

Tue, 28 Apr 2026 11:34 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
An FIR has been registered against eight people from both sides in the Dallawala dispute
दल्लावाला गांव निवासी दो पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस को गाली-गलौज, मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए तहरीर है। पुलिस ने दोनों पक्षों के चार-चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




खानपुर थाना क्षेत्र के दल्लावाला गांव निवासी मिथिलेश पत्नी मांगेराम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 14 अप्रैल को खेत में दूसरे पक्ष के लोगों ने उसके पति मांगेराम के साथ मारपीट कर दी थी। उन्होंने कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की। आरोप लगाया कि 22 अप्रैल को शुभम, सानुन, काका, अक्षय लाठी-डंडों से लैस होकर उनके घर पर चढ़ आए। आरोप लगाया कि वह गाली-गलौज करने लगे।
विज्ञापन


जब विरोध किया तो उन्होंने मारपीट की। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर आ गए। उन्हें देखकर आरोपी हमलावर धमकी देते हुए फरार हो गए। वहीं दूसरे पक्ष के शुभम पुत्र मदन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह रात के समय अपने घर में बैठा हुआ था। आरोप लगाया कि गांव के गौरव, मांगा, अनित और पंकज लाठी-डंडों से लैस होकर उनके घर आ गए। आरोप लगाया कि वह गाली-गलौज करने लगे। उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने जमकर मारपीट की। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीणों मौके पर आ गए। उन्हें देखकर वह धमकी देते हुए फरार हो गए। खानपुर थाना प्रभारी दिग्पाल कोहली ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों के चार-चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed