क्वाड्रा इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद में फ्रेशर पार्टी उमंग-2020 का आयोजन किया गया। इसमें बीएएमएस प्रथम वर्ष में प्रवेश पाने वाले छात्र-छात्राओं का स्वागत किया गया। इस दौरान अमृत्य कुमार बादल को मिस्टर फ्रेशर एवं एलौना जावेद को मिस फ्रेशर चुना गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्वाड्रा संस्थान के सचिव डॉ. रकम सिंह, अध्यक्ष चौधरी विजयपाल सिंह, निदेशक डॉ. ऋषभ मनोज गोयल, कोषाध्यक्ष अकलक जैन ने किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि डॉ. रकम सिंह ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि फ्रेशर पार्टी ने कनिष्ठ छात्रों का वरिष्ठ द्वारा स्वागत करने की प्राचीन परंपरा है। क्वाड्रा संस्थान की स्थापना मानव सेवा उद्देश्य से चौधरी हरचंद सिंह की स्मृति में की गई है। कार्यक्रम में जूनियर एवं सीनियर छात्रों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम गीत, नृत्य, प्रेरणा स्रोत नाटिका, शायरी आदि प्रस्तुत कर समां बांधा। इस दौरान डॉ. जितेंद्र शर्मा, डॉ. कमलेश्वर प्रसाद, डॉ. भूमि सोनी की संयुक्त निर्णायक कमेटी ने अमृत्य कुमार बादल को मिस्टर फ्रेशर एवं एलौना जावेद को मिस फ्रेशर, रामवीर सिंह को मिस्टर एथनिक व संजना मिस एथनिक, अभिषेक सेमवाल को मिस्टर एंटरटेनर और श्रुति शाह को मिस एंटरटेनर चुना गया। चयनित छात्रों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. प्रदीप कुमार, नरेंद्र सिंह, यथार्थ तिवारी, संजय सैनी, डॉ. सैरोन प्रभाकर, डॉ जीके शर्मा और डॉ संजय कुमार आदि मौजूद रहे।