फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Amidst protests, SDM took action against illegal mining, vehicles caught

Roorkee News: विरोध के बीच एसडीएम ने अवैध खनन पर की कार्रवाई, वाहन पकड़े

Sat, 27 Sep 2025 06:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 06:42 PM IST
सार

गंगा क्षेत्र के शिवपुरी गांव में एसडीएम सौरभ असवाल ने देर रात अवैध खनन पर छापा मारा। प्रशासनिक टीम को स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा, लेकिन दो ट्रैक्टर और एक ट्रॉली जब्त कर ली गई। कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

विज्ञापन
Amidst protests, SDM took action against illegal mining, vehicles caught

विस्तार

अवैध खनन की सूचना पर देर रात एसडीएम ने प्रशासनिक टीम के साथ गंगा क्षेत्र में छापा मारा। कार्रवाई के दौरान टीम को लोगों का विरोध झेलना पड़ा। इस दौरान मौके का फायदा उठाकर खनन कर रहे वाहन चालक भाग निकले। एसडीएम ने घेराबंदी कर अवैध खनन में लगे दो ट्रैक्टर और एक ट्रॉली को पकड़ लिया।
विज्ञापन


अवैध खनन के संबंध में एसडीएम सौरभ असवाल को गंगा क्षेत्र में खनन की शिकायत मिली थी। शिकायत पर 25 सितंबर की देर रात को एसडीएम ने प्रशासनिक टीम के साथ शिवपुरी गांव के पास गंगा क्षेत्र में छापा मारा। कार्रवाई से यहां खनन कर रहे लोगों में अफरातफरी मच गई। वहीं कुछ लोगों ने महिलाओं को सामने कर कार्रवाई का विरोध करने का प्रयास किया।
विज्ञापन


इसका फायदा उठाकर खनन करने वाले अपने वाहनों को इधर-उधर लेकर भाग निकले। इस बीच एसडीएम ने एक वाहन का पीछा किया लेकिन चालक ने कार्रवाई से बचने के लिए खनन से भरी ट्रॉली को खाई में पलटा दिया। हालांकि ट्रैक्टर कब्जे में ले लिया गया। इसके बाद घेराबंदी कर एक और ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




एसडीएम सौरभ असवाल ने बताया कि अवैध खनन की शिकायत पर कार्रवाई के दौरान खनन में लगे दो ट्रैक्टर और एक ट्रॉली को पकड़कर सीज कर दिया गया है। कुछ लोगों ने महिलाओं को सामने कर कार्रवाई में बाधा पहुंचाने का प्रयास किया था, उनकी पहचान की जा रही है। अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed