फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   To increase followers, video was made of jumping into the swollen Ganga, challan issued

Haridwar: फॉलोवर बढ़ाने के लिए युवक ने उफनाती गंगा में लगा दी छलांग...एक यूट्यूबर ने तो कर डाली ऐसी हरकत

Thu, 11 Jul 2024 01:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 11 Jul 2024 01:30 PM IST
सार

सोशल मीडिया को लेकर युवाओं की दीवानगी का हाल कुछ ऐसा है कि वह अपनी जान जोखिम में डालने से भी पीछे नहीं हट रहे हैं। 

विज्ञापन
To increase followers, video was made of jumping into the swollen Ganga, challan issued
river - फोटो : amar ujala

विस्तार

सोशल मीडिया पर फॉलोवर बढ़ाने के लिए कुछ युवक नियमों को ताक पर रख रहे हैं। फाॅलोवर बढ़ाने के लिए पिछले महीने बीयर बांटने वाले एक यूट्यूबर को पुलिस ने सबक सिखाया था। अब फिर से दो युवकों ने उफनती गंगा में छलांग लगाकर जान जोखिम में डालकर वीडियो बनाया।

विज्ञापन


मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने दोनों को ढूंढकर पकड़ लिया। पुलिस एक्ट में दोनों का चालान कर आगे से ऐसा न करने की सख्त हिदायत दी है। दोनों युवकों ने सभी से माफी भी मांगी है, जिसका वीडियो पुलिस ने जारी किया है। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि फॉलोवर बढ़ाने के चक्कर में दो युवकों ने उफनती गंगा में छलांग लगाने का वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Badrinath Highway: सड़क खोलने में जुटे मजदूरों पर अचानक भरभराकर गिरे बोल्डर, जान बचाने के लिए भागे...वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो में युवक सीसीआर के पास बने पुल से पहले ट्यूब गंगा में फेंकता है और फिर छलांग लगाता है। ये वीडियो सामने आने पर युवकों की तलाश की गई। बताया कि वीडियो बनाने वाले युवकों की पहचान चेतन कुमार और आकाश पांडेय निवासीगण बैरागी कैंप कनखल के तौर पर हुई। दोनों को रोड़ीबेलवाला चौकी बुलाकर पुलिस एक्ट में चालान किया गया। भविष्य में इस तरह की पुनरावृति न करने की सख्त हिदायत दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed