फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Alternate path woeful, how will the weight of Kumbh be lifted

वैकल्पिक मार्ग खस्ताहाल, कैसे उठाएगा कुंभ का भार

Wed, 06 Jan 2021 11:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Alternate path woeful, how will the weight of Kumbh be lifted
मंगलौर में लंढौरा रोड पर बने गड्ढे में भरे पानी के बीच से गुजरता वाहन। - फोटो : ROORKEE
एक तरफ कुंभ की तैयारियां जोर शोर से चल रही है, वहीं क्षतिग्रस्त मंगलौर-लंढौरा मार्ग की कोई सुध लेने वाला नहीं है। कुंभ में आने वाले श्रद्धालु यहीं से होकर गुजरेंगे। ऐसे में कहना सही होगा कि कुंभ के ट्रायल के रूप में देखे जाने वाले मकर संक्रांति के स्नान पर इस मार्ग की अग्निपरीक्षा होगी।
विज्ञापन

हरिद्वार में आगामी कुछ ही दिनों में होने वाले कुंभ की तैयारियां जोर शोर से चल रही है। कुंभ को लेकर शासन-प्रशासन और पुलिस ने पूरी तरह से कमर कस ली है। मंगलौर कस्बे को उत्तराखंड का द्वार कहा जाता है। यहीं से होकर सभी यात्री गंगा स्नान करने जाते हैं। मंगलौर कस्बे में कुंभ या कांवड़ के दौरान यातायात का भी दबाव रहता है, इसीलिए प्रशासन मंगलौर-लढ़ौरा मार्ग को वैकल्पिक मार्ग के रूप में इस्तेमाल करता है। इससे यात्री मंगलौर से लंढौरा वाया लक्सर हरिद्वार पहुंचते हैं और नेशनल हाईवे से यातायात का दबाव कम हो जाता है, लेकिन इस बार कुंभ में अभी तक मंगलौर-लंढ़ौरा मार्ग की ओर किसी भी विभाग या कुंभ अधिकारियों द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया गया है। दो दिन पूर्व ही हरिद्वार में कुंभ को लेकर हुई बैठक में उच्चाधिकारियों ने यातायात को मंगलौर से ही डायवर्ट करने का फैसला लिया था। जबकि इस मार्ग की खस्ता हालत को देखते हुए नहीं लगता है कि यह कुंभ जैसे बड़े आयोजन का भार उठा सकता है। सामान्य दिनों में ही इस मार्ग पर जाम लगा रहता है। आए दिन जाम लगने से घंटों यात्री फंसे रहते हैं। यदि प्रशासन द्वारा इस ओर जल्द ही ध्यान नहीं दिया गया तो हरिद्वार में कुछ ही दिनों में शुरू होने जा रहे कुंभ मेले में यातायात को लेकर कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। वैसे भी इस मार्ग की चौड़ाई ज्यादा नहीं है, जिस कारण इस पर कुछ ही देर में लंबा जाम लग जाता है। वहीं मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त है और सड़क में बडे़-बडे़ गड्ढे हो रहे हैं, जिस कारण इस मार्ग पर आए दिन हादसे भी होते रहते हैं।
विज्ञापन

ईंट भट्ठे अधिक होने के कारण उड़ती है डस्ट
इस रोड पर ईंट भट्ठे अधिक होने के कारण धूल मिट्टी भी उड़ती है, जिससे बाइक व अन्य वाहनों पर भारी मात्रा में डस्ट से यात्रियों को दो चार होना पड़ता है। ऐसे में इस मार्ग पर हरिद्वार कुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। प्रशासन की ओर से यदि शीघ्र ही इस ओर ध्यान नहीं दिया तो यह मार्ग आने वाले कुंभ का भार नहीं उठा पाएगा और यात्रियों को रोड खस्ताहाल होने के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंदगी से होगा सबका स्वागत
नगर पालिका परिषद मंगलौर शहर का कूड़ा इसी सड़क के दोनों ओर डाला जाता है। कूड़ा डालने के कारण कस्बे से बाहर निकलते ही इस सड़क पर गंदगी के अंबार लगे हुए हैं। इसमें से भारी दुर्गंध उठती है। कुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं का इसी गंदगी से स्वागत होगा। सामान्य दिनों में भी इस मार्ग से गुजरने वाले यात्रियों को मुंह पर हाथ रखकर गुजरना पड़ता है। यदि नगर पालिका परिषद मंगलौर द्वारा कुंभ से पहले ही इन कूड़े के ढेरों को नहीं हटाया गया तो श्रद्धालुओं का काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।
प्रशासन को मुंह चिढ़ाता अतिक्रमण
लंढ़ौरा मार्ग के दोनों ओर दुकानदारों ने अतिक्रमण कर रखा है। इस कारण इस मार्ग पर आए दिन जाम लगा रहा है। कोई भी प्रशासनिक अधिकारी इस अतिक्रमण को हटाने की जहमत नहीं उठाता है। सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण होने के कारण मार्ग काफी संकरा हो गया है। ऐसे में यात्रियों को काफी असुविधा होती है। सड़क के दोनों ओर विद्युत पोल भी मार्ग में बाधा बने हुए हैं। अब जबकि इस मार्ग को कुंभ के लिए इस्तेमाल किया जाएगा, ऐसे में अतिक्रमण प्रशासन के लिए किसी चुनौती से कम नहीं होगा। मंगलौर लंढौरा मार्ग बस अड्डे के पास ज्यादा स्थिति खराब है। जहां अतिक्रमकारियों ने मार्ग का संकरा कर दिया है।
लोक निर्माण विभाग की ओर से क्षतिग्रस्त मंगलौर-लंढ़ौरा मार्ग का प्रस्ताव बनाकर सरकार को भेजा गया था। सरकार ने लोनिवि के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। बजट मिलते ही निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। अतिक्रमण की बाबत जानकारी नहीं है। यदि सड़क के किनारों पर अतिक्रमण पाया जाता है तो उसे शीघ्र ही पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर हटाया जाएगा।

-- सीएस नेगी, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
नगर पालिका परिषद मंगलौर के पास कूड़ा डालने के लिए भूमि उपलब्ध नहीं है, जिस कारण मंगलौर-लंढौरा रोड के किनारे शहर का कूड़ा डालना पड़ता है। शाम होते ही दिनभर के कूड़े को उठवाकर सालियर प्लांट में भेज दिया जाता है। कुंभ को देखते हुए अब नगर पालिका इस कूड़े की व्यवस्था किसी अन्य स्थान पर करेगी।
-- आदेश कुमार, सफाई निरीक्षक, नगर पालिका परिषद, मंगलौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed