{"_id":"6979fa398c8a07a8bc00fe23","slug":"allegations-of-wrong-vaccination-and-casteism-at-mangalore-health-centre-roorkee-news-c-5-1-drn1027-888688-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: मंगलौर स्वास्थ्य केंद्र में गलत टीकाकरण और जातिवाद के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: मंगलौर स्वास्थ्य केंद्र में गलत टीकाकरण और जातिवाद के आरोप
विज्ञापन
कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सेवाओं और कर्मचारियों के व्यवहार पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। क्षेत्र की समस्त आशा कार्यकर्ताओं ने स्थानीय चिकित्साधीक्षक को शिकायतपत्र सौंपकर केंद्र पर तैनात एएनएम के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं।
शिकायतपत्र के अनुसार, केंद्र पर तैनात एएनएम रूबी त्यागी पर टीकाकरण में भारी लापरवाही बरतने का आरोप है। शिकायत में बताया गया कि एक गर्भवती महिला को पेंटा का टीका लगा दिया गया। वहीं एक शिशु जिसे पहले ही पेंटा लग चुका था उसे दोबारा बीसीजी की डोज दे दी गई।
इन चिकित्सा संबंधी गलतियों के कारण लाभार्थियों में भारी रोष है। इसका सीधा खामियाजा क्षेत्र की आशा कार्यकर्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। आशा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि केंद्र पर तैनात दो एएनएम रूबी त्यागी और गुलिस्ता स्वास्थ्य केंद्र में जातिवाद फैला रही है। आरोप है कि उनके इस व्यवहार के कारण आशा कार्यकर्ताओं को अपमानित होना पड़ रहा है। उन्हें कार्य करने में बाधा आ रही है। स्थिति इतनी बिगड़ चुकी है कि कई लाभार्थियों ने अब टीकाकरण कराने से साफ मना कर दिया है।
विज्ञापन
आशा कार्यकर्ताओं गीता पांडे, आफरीन, नुसरत जहां, प्रियंका और पूजा ने चिकित्साधीक्षक से मांग की कि इन समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाए। उनका कहना है कि यदि लापरवाही और भेदभाव का यह सिलसिला बंद नहीं हुआ तो क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह चरमरा सकती हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मंगलौर के प्रभारी चिकित्साधिकारी गंभीर सिंह तालियान ने बताया कि आशा कार्यकर्ताओं की ओर से एक शिकायतपत्र मिला है जिसको मुख्य चिकित्साधिकारी हरिद्वार को भेज दिया गया है।