फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Allegations of irregularities against

Roorkee News: डीएवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य पर अनियमिताओं के आरोप

Sun, 15 Oct 2023 12:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 15 Oct 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Allegations of irregularities against
केएल डीएवी पीजी कॉलेज में फर्जी नियुक्तियां और पदोन्नति का मामला तूल पकड़ने लगा है। एक दिन पहले सहायक अध्यापक के धरने के नोटिस को प्रधानाचार्य ने अस्वीकार कर दिया था। अब प्रेसवार्ता कर सहायक अध्यापक अरविंद कुमार सैनी ने आरोप लगाया कि डीएवी इंटर कॉलेज में कई अध्यापकों की नियुक्ति के साथ ही स्वयं प्रधानाचार्य ने फर्जीवाड़ा कर पदोन्नति प्राप्त की है।
विज्ञापन




शनिवार को आयोजित प्रेसवार्ता में अरविंद कुमार सैनी ने कहा कि उन्होंने फर्जी नियुक्ति और पदोन्नति के मामले में शिकायत के बाद भी जांच नहीं होने पर प्रधानाचार्य के खिलाफ कॉलेज में धरने पर बैठने का नोटिस दिया था। प्रधानाचार्य ने अनुमति न देने का धमकी भरा पत्र जारी किया है। उन्होंने केवल सूचना दी थी, अनुमति नहीं मांगी थी। उन्हाेंने आरोप लगाया कि कॉलेज में प्रधानाचार्य की शह पर पीटीएम का गठन हो या मिड डे मील, शिक्षकों की नियुक्ति या फिर पदोन्नति हो, सब में फर्जीवाड़ा किया गया है।
विज्ञापन


एक शिक्षक की पदोन्नति का हवाला देते हुए बताया कि विज्ञान विषय के शिक्षक को सामाजिक विज्ञान के विषय के पद पर पदोन्नति दी गई है। आरोप लगाया कि उन्होंने इन मामलों को उठाया तो प्रधानाचार्य ने उनका शोषण करना शुरू कर दिया। प्रधानाचार्य ने उनके सीपीएसएन के खाते में जमा धनराशि को जीपीएफ में जमा नहीं कराया। सातवें वेतन आयोग के एरियर की धनराशि का भुगतान नहीं कराया। जीपीएफ से अग्रिम धनराशि की निकासी में व्यवधान डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन




उधर, इस बाबत प्रधानाचार्य मनोज सैनी का कहना है कि सहायक अध्यापक पर कई मामलों में आरोपी होने की जांच चल रही है। उन्होंने भलस्वागाज में एक टीचर के संबंध में जानकारी मांगकर रकम वसूलने, फर्जी तरीके से जमीन बेचने और अन्य मामलों में संलिप्त होने का आरोप लगाया है। उनके खिलाफ शिक्षकों की कई शिकायतें हैं। जांच के फर्जी मामले उठाकर वह कॉलेज प्रशासन पर दबाव बनाकर अपनी पदोन्नति करवाना चाहते हैं। शिक्षा विभाग उन पर किसी भी स्तर पर जांच करवा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed