फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Allegations of encroachment on temple and road land

Roorkee News: मंदिर और सड़क की भूमि पर कब्जे का आरोप

Fri, 24 Apr 2026 11:56 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Allegations of encroachment on temple and road land
तहसील क्षेत्र के सिद्धार्थ एनक्लेव में मंदिर और सड़क के लिए चिह्नित भूमि पर कथित कब्जे पर विवाद गहरा गया है। कॉलोनीवासियों ने एक राजस्व अधिकारी पर सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाते हुए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट से शिकायत की है।
विज्ञापन




स्थानीय लोगों ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ को बताया कि विभिन्न विभागों की ओर से कराई गई पैमाइश में कब्जे की पुष्टि हो चुकी है और संबंधित दस्तावेज भी मौजूद हैं। बावजूद इसके तहसील प्रशासन कार्रवाई नहीं कर रहा जिससे कॉलोनीवासियों में रोष है। शिकायतकर्ताओं ने निष्पक्ष जांच कर त्वरित कार्रवाई की मांग की। मामले को गंभीरता से लेते हुए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने नायब तहसीलदार यूसुफ अली को मौके पर पहुंचकर जांच करने और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति द्वारा सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जा पाया गया तो नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed