{"_id":"6a47c186e7185570ba0cb0f6","slug":"allegation-of-holding-minor-captive-and-sexually-assaulting-her-roorkee-news-c-37-1-hrd1015-157511-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: नाबालिग को बंधक बनाकर यौन उत्पीड़न करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: नाबालिग को बंधक बनाकर यौन उत्पीड़न करने का आरोप
Fri, 03 Jul 2026 07:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Updated Fri, 03 Jul 2026 07:34 PM IST
विज्ञापन
नाबालिग को बंधक बनाकर यौन उत्पीड़न करने का आरोप
न्यायालय के आदेश पर महिला सहित परिवार के पांच आरोपियों पर केस दर्ज
लक्सर। ग्रामीण ने एक परिवार पर नाबालिग बेटी को बंधक बनाकर यौन उत्पीड़न करने और उसके गर्भवती होने का आरोप लगाया है। न्यायालय के आदेश पर महिला सहित एक परिवार के पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी ग्रामीण की ओर से न्यायालय को प्रार्थनापत्र देकर बताया गया कि उनकी रुड़की में रिश्तेदारी है। उनके रिश्तेदार के पुत्र का उनके घर आना - जाना था। अप्रैल 2025 में आरोपी युवक अरमान उनकी नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। वह उसे तलाशते हुए आरोपी के घर पहुंचे तो आरोपियों ने किशोरी के संबंध में जानकारी से इन्कार कर दिया। इसके बाद वह कलियर, सहारनपुर आदि स्थानों पर अपनी बेटी को तलाशते रहे। इसी दौरान उन्होंने अपनी बड़ी बेटी के फोन में आरोपी अरमान और किशोरी की बातचीत सुनीं। तब उन्हें जानकारी मिली कि आरोपी अरमान ने अपने भाई बिलाल, रहमान, पिता अकरम और मां रुबी की मदद से उनकी नाबालिग बेटी को बंधक बना रखा है। आरोपी उसके साथ मारपीट करते हैं। आरोप है कि, युवक ने किशोरी का यौन उत्पीड़न किया। इससे वह गर्भवती हो गई और उसने एक नवजात को जन्म दिया। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर उन्होंने न्यायालय की शरण ली। मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।