{"_id":"66e329b919b1c2ee870fd3b1","slug":"allegation-of-beating-woman-and-her-family-hostage-case-registered-roorkee-news-c-5-1-drn1027-499914-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: महिला और परिवार को बंधक बनाकर पीटने का आरोप, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: महिला और परिवार को बंधक बनाकर पीटने का आरोप, केस दर्ज
विज्ञापन
पाड़ली गुर्जर निवासी एक महिला ने ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। यही नहीं, महिला ने बंधक बनाकर उसके परिजनों और उसे पीटने का भी आरोप लगाया है। गंगनहर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
तेल्लीवाला पाड़ली गुर्जर निवासी महिला ने गंगनहर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका विवाह मई 2023 को शोयब निवासी नूरबस्ती, सहारनपुर से हुआ था। शोएब की पहली पत्नी की मृत्यु हो गई थी। उसकी एक बेटी है। शादी के दौरान महिला के परिजनों ने हैसियत के हिसाब से दहेज भी दिया था। शादी के कुछ दिन बाद ही पति शोएब, सास गुलशाना, ससुर फिरोज, देवर आरिफ, ननद शाइस्ता मिलकर उससे पांच लाख रुपये और एक बाइक की मांग करने लगे।
ससुरालियों ने मायके से यह दहेज के रूप में लाने की मांग की। महिला ने अपने परिजनों को मामले की जानकारी दी। मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने महिला से मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद उसे घर से निकाल दिया। बाद में जब महिला और मायके वाले उसे वापस बुलाने के लिए कहने गए तो ससुराल पक्ष के लोगों ने उन्हें बंधक बनाकर बुरी तरह से पीट दिया। इसमें महिला और मायके पक्ष के लोग घायल हो गए। पीड़िता ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। वहीं, गंगनहर कोतवाली प्रभारी गोविंद कुमार ने बताया कि मामले में ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।