फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   All the accused of gang rape of mother and daughter and marked the car

मां-बेटी से दरिंदगी में सभी आरोपी और कार चिह्नित

Tue, 28 Jun 2022 08:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 08:12 PM IST
विज्ञापन
All the accused of gang rape of mother and daughter and marked the car
रुड़की-कलियर गंगनहर पटरी पर कार में छह साल की बच्ची और उसकी मां से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस जल्द खुलासा कर सकती है। पुलिस ने सभी आरोपियों और उनकी कार को चिह्नित कर लिया है।
विज्ञापन

रुड़की-कलियर गंगनहर पटरी पर 24 जून की रात कार सवारों ने लिफ्ट देने के बहाने महिला और उसकी छह साल की बेटी से सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। बच्ची को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सामूहिक दुष्कर्म की घटना की गूंज दून से लेकर दिल्ली तक पहुंची थी।
विज्ञापन

सोमवार को दिल्ली से महिला आयोग की टीम ने सिविल अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली थी। घटना के खुलासे के लिए पुलिस की चार टीमों को लगाया गया था। पुलिस ने कलियर से लेकर रुड़की तक कई स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले और सर्विलांस का सहारा लिया। इस बीच पुलिस ने एक संदिग्ध बाइक सवार की सीसीटीवी फुटेज जारी की थी। करीब चार दिन बाद पुलिस को आरोपियों और कार की सटीक जानकारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने मुख्य आरोपी बाइक सवार और कार में सवार चार आरोपियों को चिह्नित कर लिया है। साथ ही पता चला है कि वारदात में यूपी नंबर की कार का इस्तेमाल किया गया है। सूत्रों का कहना है कि वारदात को अंजाम देने के बाद कार सवारों ने गंगनहर की पटरी से होते हुए ही यूपी की सीमा में प्रवेश किया था। एसपी देहात प्रमेंद्र सिंह डोबाल का कहना है कि मामले में पुलिस की गहन जांच पड़ताल चल रही है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
... तो गिरफ्त में आया वारदात का सूत्रधार
पुलिस ने शक के आधार पर रुड़की के एक सुनार की दुुकान पर काम करने वाले एक युवक को हिरासत में लिया है। सूत्रों का कहना है कि युवक ही इस वारदात का मुख्य सूत्रधार है। यह वही युवक है जो सीसीटीवी कैमरे में बाइक पर महिला और बेटी को बैठाकर ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस युवक से गहनता से पूछताछ कर रही है। कार सवार चारों आरोपी युवक के ही जान पहचान के हैं।

नारी निकेतन भेजी जा सकती है बच्ची
सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता छह साल की बच्ची की सुरक्षा और देखरेख के लिए पुलिस व महिला आयोग बेहद गंभीर हैं। बताया जा रहा है कि बच्ची को नारी निकेतन भेजा जा सकता है। वहां पर बच्ची की देखभाल अलग से की जाएगी। बच्ची की मां भी उसके साथ नारी निकेतन जाएगी। हालांकि अब तक इसकी आधिकारिक रूप से कोई पुष्टि नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed