फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   All-round inflation hit, the public became helpless

हे राम! ये महंगाई डायन खाए जात है

Thu, 31 Mar 2022 11:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
All-round inflation hit, the public became helpless
दिनोंदिन बढ़ती महंगाई से आम आदमी पर बोझ बढ़ता जा रहा है। पिछले कुछ महीनों में सब्जी, आटा-चावल, दाल और साबुन से लेकर जरूरत के हर सामान की कीमतें बढ़ गई हैं। ऐसे में परिवार चलाने के लिए खर्चों और खाने-पीने में लोग कटौती करने लगे हैं।
विज्ञापन

बिजली, पानी, पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस से लेकर किचन की हर जरूरी सामग्री पर महंगाई की मार है। बच्चों की फीस, बस का किराया से लेकर नए कोर्स तक महंगे हो गए हैं। दवाएं महंगी होने के साथ ही टोल टैक्स में भी बढ़ोतरी से आम जनता हलाकान है। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि महंगाई लगातार बढ़ने से व्यापार पर गहरा असर पड़ रहा है। लागत बढ़ रही है और मुनाफा घट रहा है। बीटीगंज निवासी दुकानदार रमेश कुमार कहते हैं कि जब थोक में माल महंगा मिल रहा है तो खुले बाजार में महंगा बेचना मजबूरी है। क्षेत्र के किराना स्टोर के मालिक महिपाल सिंह कहते हैं कि बीते कुछ दिनों में कई वस्तुओं के दाम में 15 से 20 फीसदी बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

इन खाद्य पदार्थों के दामों में हुई बढ़ोतरी
चावल : कुछ समय पहले तक गोल्ड बासमती 50 रुपये किलो था जो अब बढ़कर 55 रुपये किलो हो गया है। सादा चावल भी 30 से 35 और बासमती का टुकड़ा भी 40 से 45 रुपये प्रति किलो हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिफाइंड : एक महीने के भीतर ही रिफाइंड के दाम 20 से 25 रुपये तक बढ़े हैं। चंबल फ्रेश सोयाबीन फार्च्यून रिफाइंड की कीमत 140 से 165 रुपये तक पहुंच गई है। अन्य कंपनियों जैसे चंबल फ्रेश आदि ने भी 15 से 20 रुपये की वृद्धि की है।
आटा : आटे के दाम में भी हाल ही में 20 से 30 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। शक्तिभोग आटे का दस किलो का पैकेट 235 से 250 हो गया है। सहज भोग आटा भी 260 से 275 रुपये हो गया है। इसी तरह सिल्वर क्वाइन के दाम भी 280 से 300 रुपये प्रति पैकेट हो गया है।
सरसों तेल : कुछ समय पहले तक 160 रुपये प्रति लीटर का सरसों तेल अब 180 रुपये तक पहुंच गया है। हालांकि, लोकल ब्रांड का तेल अब भी 160 से 165 रुपये लीटर तक बिक रहा है लेकिन उसकी अधिक मांग नहीं है।
दूध : बाजार में इस समय अमूल, पराग डेयरी, मदर डेयरी, आनंदा, परम और मधुसूदन आदि कई ब्रांड का दूध मौजूद है। कुछ समय पहले तक ये सभी 60 रुपये प्रति लीटर दूध बेच रहे थे। हाल ही में मदर डेयरी ने दो रुपये की वृद्धि की थी। इसके बाद सभी कंपनियों में अपने रेट में दो रुपये की बढ़ोतरी कर दी है।
दवाएं : हाल ही में केंद्र सरकार ने कई दवाओं के रेट 15 फीसदी तक बढ़ दिए थे। इसके तहत 135 रुपये पत्ता मिलने वाली एमलोप्रेस एटी अब 148 रुपये की हो गई है। इसी तरह 85 रुपये वाली टर्बिना फोर्स 91, 89 रुपये वाली पेनटॉप (40) 174, सात रुपये वाली डिस्प्रन 11 और 25 रुपये वाली इवीओन 33 रुपये पत्ता मिल रही है।
कपड़ों पर भी पड़ी महंगाई की मार
बढ़ती महंगाई से ब्रांडेड के साथ ही लोकल कपड़े भी अछूते नहीं हैं। लंबे समय बाद ऐसा हुआ है जब एक साथ ब्रांडेड कंपनियों के कपड़ों पर 100 से 150 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। लुक गारमेंट्स के ऑनर फिरोज ने बताया कि उनके यहां तीन कंपनी के कपड़े हैं। इस बार जींस और शर्ट के साथ टी-शर्ट पर भी 150 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। अन्य कई कंपनियों ने भी कपड़ों के रेट बढ़ा दिए हैं।
आज से बिजली-पानी भी हुआ महंगा
घरेलू बिजली की दर में प्रति यूनिट 15 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। पानी के बिल में भी नौ से लेकर 14 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। ऐसे में उपभोक्ताओं पर हर तीसरे महीने आने वाले पानी के बिल में 27 से 42 रुपये तक की बढ़ोतरी होगी।

टोल टैक्स भी बड़ गया
हाईवे पर सफर करना भी महंगा हो गया है। भगवानपुर स्थित टोल पर पहले जहां कार चालकों को 45 रुपये शुल्क देना पड़ रहा था तो वहीं अब 50 रुपये अदा करना पड़ रहा है। बड़े वाहनों को 170 की जगह 175 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं। टोल मैनेजर मुकेश चौधरी ने बताया कि सरकार के दिशा-निर्देश पर नियमानुसार टोल टैक्स बढ़ाया गया है। बड़े वाहनों से 75 की जगह 80 रुपये लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed