फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Akhlaq, Osama reached the Special Cell

अखलाक, ओसामा को लेकर पहुंची स्पेशल सेल

Wed, 03 Feb 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Wed, 03 Feb 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन

रुड़की/लंढौरा। आतंक की साजिश रचने के शक में गिरफ्तार अखलाकुर्रहमान (अखलाक) और ओसामा को लेकर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल बुधवार को लंढौरा पहुंची। यहां इनके तीसरे साथी मेहराज से पांच हजार रुपये उधार लेने वाले कस्बे के युवक से पैसे बरामद किए। एक दुकानदार से ओसामा को माचिस बेचने की पुष्टि होने के बाद टीम रुड़की के एक मोबाइल शोरूम पहुंची। दुकानदार ने कबूल किया कि आरोपी युवकों ने उनकी दुकान से महंगा फोन खरीदा था। पूछताछ के बाद 15 सदस्यीय टीम हरिद्वार की तरफ रवाना हो गई।

विज्ञापन

19 जनवरी को इंटेलीजेंस की एक टीम ने लंढौरा कस्बे से मेहराज व अजीमुस्सान, भगवानपुर हरचंदपुर गांव निवासी अखलाकुर्रहमान (अखलाक) और जौरासी गांव से ओसामा को गिरफ्तार किया था। चारों छात्रों पर अर्द्धकुंभ मेले के दौरान ट्रेन में कलश बम रखकर धमाका करने का आरोप है। गिरफ्तारी के चौथे दिन मेहराज व अजीम को लेकर पहुंची स्पेशल सेल ने माचिस की तिल्लियों का बारूद और 38 हजार रुपये बरामद किए थे। दोपहर करीब एक बजे तीन वाहन में स्पेशल सेल की करीब 15 सदस्यीय टीम अखलाक और ओसामा को लेकर लंढौरा चौकी पहुंची। चौकी पर मेहराज के दोस्त अरशद को बुलाया और पूछताछ के बाद इससे पांच हजार रुपये बरामद किए। उसके बाद थोक विक्रेता नदीम को बुलाया गया। पूछताछ के दौरान इसने कुबूल किया कि ओसामा अपने चचेरे भाई फिरोज की दुकान पर बेचने के नाम से माचिस खरीदकर ले जाता था।
विज्ञापन

उसके बाद स्पेशल सेल की टीम सीधे रुड़की बीएसएम तिराहे स्थित हार्दिक टेलीकॉम में पहुंची। यहीं स्थानीय खुफिया विभाग और एसओजी को बुलाकर करीब आधे घंटे तक टेलीकॉम के मालिक और कर्मचारियों से पूछताछ की। बताया गया कि पकड़े गए चारों युवकों ने इस शोरूम से करीब 10 हजार रुपये का एंड्रायड फोन खरीदा था। स्पेशल सेल की टीम ने बिल की कार्बन कापी हासिल की। करीब पौने तीन बजे टीम कलियर मार्ग से हरिद्वार की तरफ निकल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed