{"_id":"5efcbce38ebc3e42eb4341dd","slug":"agreement-at-iit-and-university-of-alberta-for-doctoral-degree-program-roorkee-news-drn348715991","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टरेट डिग्री प्रोग्राम के लिए आईआईटी और अलबर्टा यूनिवर्सिटी में करार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टरेट डिग्री प्रोग्राम के लिए आईआईटी और अलबर्टा यूनिवर्सिटी में करार
विज्ञापन
आईआईटी रुड़की ने कनाडा के अलबर्टा यूनिवर्सिटी के साथ ज्वाइंट डॉक्टरेट डिग्री प्रोग्राम (जेडीपी) के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किया है। इसके तहत जेडीपी अकादमिक आदान-प्रदान के लिए दो तरफा रास्ता बनाएगा, जिसके तहत अलबर्टा यूनिवर्सिटी और आईआईटी के छात्रों को छह महीने से एक साल तक एक-दूसरे के संस्थान में शोध करने का अवसर मिलेगा। साथ ही उन्हें अंतरराष्ट्रीय अनुभव और स्नातक स्तर के ऊपर का विशेष प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा।
आईआईटी रुड़की, आईआईटी बांबे और आईआईटी खड़गपुर के साथ भारतीय और कनाडाई छात्रों को जेडीपी उपलब्ध कराने वाले तीन आईआईटी में से एक है। संस्थान निदेशक प्रो. अजीत कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि यह समझौता शिक्षा के क्षेत्र में भारत-कनाडा के संबंधों को मजबूत करने के लिए एक नया अध्याय शुरू करेगा। आईआईटी रुड़की 1980 के दशक से अलबर्टा यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर दीर्घकालिक अनुसंधान सहयोग को बढ़ाने और औपचारिक रूप देने के लिए तत्पर है। छात्रों के प्रदर्शन की गुणवत्ता में सुधार के अलावा, जेडीपी समझौते से हमारे अनुसंधान सहयोग को और ऊंचाई मिलने की उम्मीद है।
समझौते के तहत, अलबर्टा यूनिवर्सिटी और आईआईटी के प्रोफेसर ज्वाइंट सुपरवाइजर के रूप में काम करेंगे। छात्रों को उनके डॉक्टरेट अध्ययन के दौरान शोध करने के लिए अनुसंधान परियोजनाओं में भी मदद मिलेगी। छात्रों को उनकी पढ़ाई की अवधि के दौरान आवास और भोजन की लागत का खर्च वहन करने के लिए मासिक वजीफे के रूप में वित्तीय सहायता प्रदान करेगी। इस समझौते के लाभ को लेकर अलबर्टा यूनिवर्सिटी के प्रेजिडेंट डॉ. डेविड एच टरपिन ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से डॉक्टरेट छात्रों को दृष्टिकोण और कौशल प्रदान करने के नए अवसर पैदा होते हैं, जो एक वैश्विक समाज को लाभान्वित करेंगे।