फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   After ruckus now elderly and villagers are also giving an example of brotherhood and harmony people of both communities are condemning incident

रुड़की: बवाल के बाद अब बुजुर्ग और ग्रामीण भी दे रहे भाईचारे और सौहार्द की मिसाल, दोनों समुदायों के लोग कर रहे घटना की निंदा

Tue, 26 Apr 2022 12:06 PM IST
सुशील कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, भगवानपुर (रुड़की)
संवाद न्यूज एजेंसी, भगवानपुर (रुड़की) Published by: सुशील कुमार Updated Tue, 26 Apr 2022 12:06 PM IST
सार

ग्रामीणों का कहना है कि कई दशकों से गांव में दोनों समुदाय के लोग मेल-मिलाप के साथ निवास करते आ रहे हैं। कभी भी उनके गांव या आसपास में इस तरह की घटना घटित नहीं हुई है।

विज्ञापन
After ruckus now elderly and villagers are also giving an example of brotherhood and harmony people of both communities are condemning incident
रुड़की में बवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भगवानपुर क्षेत्र के डाडा जलालपुर में गत शनिवार हुए बवाल के बाद सभी लोग शांति की अपील कर रहे हैं। गांव के बुजुर्गों का कहना है कि दशकों से गांव समेत आसपास के क्षेत्र में सभी धर्मों के लोग मिलजुलकर रह रहे हैं। क्षेत्र को किसी की बुरी नजर लग गई है जिस कारण क्षेत्र में इस तरह की घटना घटित हुई है। सभी धर्मों के लोग अब फिर से सौहार्द के साथ रहने की कसमें खाने लगे हैं। इस कारण क्षेत्र में धीरे-धीरे भाईचारे की मिसाल दी जाने लगी हैं।

विज्ञापन


करीब एक सप्ताह पूर्व भगवानपुर क्षेत्र के डाडा जलालपुर में हनुमान जयंती की शोभायात्रा के दौरान दो समुदायों के बीच बवाल हो गया था। एक पक्ष की ओर से पथराव किए जाने के बाद तनाव बढ़ गया। साथ ही आगजनी और तोड़फोड़ भी हुई। घटना के बाद गांव समेत आसपास के क्षेत्र की फिजा अचानक खराब हो गई थी। दोनों समुदायों के बुजुर्गों ने अपने दशकों का अनुभव दूसरे धर्म के बुजुर्ग के साथ साझा किया तो फिर से सौहार्द का माहौल बनने लगा है। 
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि कई दशकों से गांव में दोनों समुदाय के लोग मेल-मिलाप के साथ निवास करते आ रहे हैं। कभी भी उनके गांव या आसपास में इस तरह की घटना घटित नहीं हुई है। डाडा जलालपुर के बहुद्देश्यीय साधन सहकारी समिति के चेयरमैन ग्रामीण सूर्यकांत सैनी का कहना है कि अब धीरे-धीरे गांव में सौहार्द का माहौल बनने लगा है। जिस तरह से वह दशकों से मिल-जुलकर रहते आए हैं आगे भी इस तरह भाईचारे के साथ रहना होगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में माहौल खराब करने वालों को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व प्रधान फुरकान अहमद का कहना है कि उनकी उम्र लगभग 50 साल के करीब होने को है लेकिन उन्होंने कभी इस तरह का बवाल नहीं देखा है। डाडा जलालपुर में जो घटना घटी है उसमें कुछ शरारती तत्वों ने माहौल बिगाड़ा है वरना गांव में सभी लोग शांति चाहते हैं। वे ग्रामीणों से लगातार शांति की अपील कर रहे हैं। गांव व क्षेत्र की फिजा को किसी भी सूरत में खराब नहीं होने दिया जाएगा और लोग जिस तरह से सौहार्द के साथ रहते आए हैं आगे भी इसी तरह रहेंगे। पुलिस को असल आरोपियों को तलाश कर कार्रवाई करनी चाहिए।


ग्राम डाडा पट्टी के ग्रामीण महिपाल का कहना है कि कुछ समय तक उनके गांव व डाडा जलालपुर का माहौल खराब हुआ था लेकिन अब सब सामान्य होने लगा है। वह दोनों ही समुदायों के लोगों से शांति के साथ रहने और सौहार्दपूर्ण व्यवहार करने की अपील करते हैं। पुलिस प्रशासन को निष्पक्षता के साथ जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। किसी भी निर्दोष पर कार्रवाई न की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed