फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Aerial firing on miscreants and villagers

लहबोली गांव में बदमाशों व ग्रामीणों में फायरिंग

Fri, 09 Sep 2022 12:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Aerial firing on miscreants and villagers
मंगलौर। बुधवार की देर रात को बदमाशों ने लहबोली गांव में धावा बोल दिया। इसके बाद बदमाशों और ग्रामीणों में जमकर हवाई फायरिंग हुई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वे जंगलों के रास्ते फरार होने में कामयाब हो गए। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुधवार की देर रात को कोतवाली क्षेत्र के लहबोली गांव के पास एक खेत में किसान पानी दे रहे थे। इस दौरान उन्हें गांव से सटे खेत में ही बदमाशों की भनक लगी। इस पर किसानों ने अन्य ग्रामीणों को सूचना दी। इसके बाद सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। गन्ने के खेत में घुसे बदमाशों ने ग्रामीणों को देख हवाई फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद ग्रामीणों ने भी बदमाशों पर फायर झोंकने शुरू कर दिए। इस बीच मामले की सूचना मंगलौर पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस लहबोली गांव पहुंची और गन्ने के खेतों में बदमाशों की तलाश में अभियान चलाया लेकिन पुलिस की भनक लगने पर बदमाश खेतों के रास्ते फरार होने में कामयाब हो गए। इसके बाद पुलिस ने घंटों तक बदमाशों की तलाश की। ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि ग्रामीणों को बदमाशों की भनक लगी थी। इसके बाद उन्होंने मौके पर पहुंचकर बदमाशों की तलाश की। ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed