फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Advocate accused of assaulting registrar Kanungo

अधिवक्ता पर रजिस्ट्रार कानूनगो से मारपीट का आरोप

Tue, 26 Apr 2022 12:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Advocate accused of assaulting registrar Kanungo
पुरानी तहसील में कुछ रजिस्ट्रार कानूनगो ने एक अधिवक्ता पर उनके कमरे में आकर अभद्रता और हाथपाई के साथ ही मारपीट करने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलते ही ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। घटना के बाद रजिस्ट्रार कानूनगो ने साथियों के साथ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। उधर घटना के बाद अधिवक्ताओं ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट से मिलकर कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

सोमवार को रजिस्ट्रार कानूनगो मनोज कुमार अपने कमरे में कुछ काम कर रहे थे। इसी दौरान वहां एक अधिवक्ता अपनी एक पत्रावली लेने के लिए पहुंचे। कानूनगो ने पत्रावली कुछ समय बाद लेने की बात कही। आरोप है कि इस बात पर अधिवक्ता ने उनके साथ बदसलूकी शुरू कर दी। आरोप है कि अधिवक्ता ने हाथापाई शुरू कर दी और वहां रखी पत्रावलियों को फाड़ना शुरू कर दिया। इस बीच अन्य अधिवक्ता भी मौके पर आ गए। आरोप है कि कानूनगो के विरोध करने पर अधिवक्ता उसे जबरन खींचते हुए बाहर ले आए और मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच किसी ने मामले की जानकारी ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को दे दी। सूचना मिलते ही ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अंशुल सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने वकीलों के व्यवहार को लेकर कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि मामले की जांच करवाई जाएगी। यदि कानूनगो की गलती हुई उस पर भी कार्रवाई की जाएगी। गलती होने पर वकीलों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं मामले में पीड़ित कानूनगो ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को शिकायत कर आरोपी अधिवक्ता पर कार्रवाई की मांग की। साथ ही पीड़ित ने पुलिस को भी अधिवक्ता के खिलाफ तहरीर दी है। बाद में अधिवक्ताओं ने कानूनगो पर भी काम के बदले पैसे लेने का आरोप लगाया। साथ ही अधिवक्ता एकत्र होकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट से मुलाकात की और कर्मचारी पर कार्रवाई की मांग की। मामले में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अंशुल सिंह का कहना है घटना की जांच कराई जा रही है। जिसकी गलती होगी उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

कानूनगो संघ ने दी कार्य बहिष्कार की चेतावनी
उत्तराखंड रजिस्ट्रार कानूनगो संघ ने रजिस्ट्रार कानूनगो के साथ अभद्रता और मारपीट मामले में निंदा व्यक्त की है। संघ के जिलाध्यक्ष अमरीश शर्मा ने बताया कि अधिवक्ता को कानूनगो के साथ अभद्रता और मारपीट जैसे कृत्य करना शोभा नहीं देता है। साथ ही उन्होंने शिकायत के बावजूद आरोपी अधिवक्ता पर कार्रवाई नहीं करने का पुलिस पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि तहरीर के बावजूद पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है। उन्होंने चेतावनी दी कि आरोपी पर कार्रवाई नहीं हुई तो तहसील में रजिस्ट्रार कानूनगो कार्य बहिष्कार करेंगे। उन्होंने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को पत्र भेजकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। इसमें कहा गया है कि कार्रवाई नहीं होने पर कानूनगो 28 अप्रैल से हड़ताल शुरू करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed