बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में आने वाले कलसिया गांव में आशीर्वाद संस्था के सहयोग से फ्यूजन माइक्रो फाइनेंस की ओर से 15 लघु महिला किसानों को गेहूं का उन्नत बीज, फर्टिलाइजर, यूरिया, जिंक और सल्फर वितरित किया।
बृहस्पतिवार को खानपुर विकासखंड के गंगा नदी किनारे स्थित कलसिया गांव में आशीर्वाद संस्था के सहयोग से फ्यूजन माइक्रो फाइनेंस ने गांव की 15 लघु महिला, किसानों को पचास-पचास किलोग्राम गेहूं का उन्नत बीज, पचास-पचास किलोग्राम फर्टिलाइजर, पांच-पांच किलो जिंक, पांच-पांच किलो सल्फर वितरित किया। इस दौरान फ्यूजन माइक्रो फाइनेंस के डिवीजन मैनेजर ललित मोहन ने कहा कि संस्था, बैंक ऑफ इंडिया से पंजीकृत एक बैंकिंग वित्तीय संस्था है। हम सबको देश के अन्नदाताओं को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए। खानपुर ब्लॉक कृषि अधिकारी हर्षवर्धन ने कहा कि अब समय आ गया है, जब किसानों को उन्नतशील बीजों का आधुनिक तरीके से बुवाई कर कम क्षेत्रफल में ज्यादा पैदावार करनी होगी। इस दौरान आशीर्वाद संस्था के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार, शरद चौहान, अर्जुन कुमार, विपिन चौहान, मुकेश कुमार, उर्मिला, मनिका, प्रवेश, प्रेमवती, रीना, ललिता, डोली, अनीता, दीपा, राखी, मुकेश, राधा, सोनिया, ममता आदि मौजूद रहे।